Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda Elevate ने कर दिया कमाल, Japan NCAP में हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 04:00 PM (IST)

    भारत में बनी Honda Elevate ने कमाल कर दिखाया है। इसका हाल ही में जापान NCAP क्रैश टेस्ट किया गया है। इसमें Elevate ने पूरे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल ...और पढ़ें

    Honda Elevate को Japan NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।
    Honda Elevate को Japan NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।

    HighLights

    1. जापान में Honda Elevate, WR-V नाम से बिकती है।
    2. इसे राजस्थान के टपुकड़ा प्लांट में बनाया जाता है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में Honda Elevate का जापान NCAP में क्रैश टेस्ट हुआ है। इसमें इसने पूरे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि जिस मॉडल का क्रैश टेस्ट जापान में किया गया है, उसे भारत में बनाया गया है। जापान में इसे WR-V के रूप में बेचा जाता है, इसने JNCAP के 2024 क्रैश टेस्ट के प्रोटोकॉल के तहत 193.8 में से 176.23 पॉइंट हासिल किया है। आइए जानते हैं कि Honda Elevate को किस टेस्ट में कितना पॉइंट मिला है।

    Japan NCAP क्रैश टेस्ट के हाइलाइट्स

    1. निवारक सुरक्षा: 85.8 में से 82.22 पॉइंट के साथ 95% की रेटिंग मिली है।
    2. टक्कर सुरक्षा: 100 में से 86.01 अंकों के साथ 86% की रेटिंग मिली है।
    3. स्वचालित आपातकालीन कॉल सिस्टम: 8 में से पूरे 8 स्कोर हासिल किया है।
    4. स्वायत्त आपातकालीन ब्रेकिंग (AEB): इसमें भी इसे 5 में से 5 स्कोर मिले हैं।
    5. ऑफसेट फ्रंटल और साइड क्रैश प्रोटेक्शन: इसमें 5 में से 5 स्कोर हासिल किया।
    6. रियर इम्पैक्ट नेक प्रोटेक्शन (फ्रंट और रियर सीट): 5 में से 4 स्कोर मिला है।
    7. पैदल यात्री सिर और पैर सुरक्षा: इसमें क्रमशः स्तर 4/5 और 5/5 स्कोर मिला है।

    Honda Elevate (WR-V) ने जापान NCAP क्रैश टेस्ट में 90% की सेफ्टी रेटिंग को हासिल किया है। इस क्रैश टेस्ट में इसके Z+ वैरिएंट का इस्तेमाल किया गया है। इसने 193.8 में से 176.23 पॉइंट हासिल किया है, जो कुल 90% और सुरक्षा रेटिंग 5-स्टार है। इसके साथ ही ऊपर बताए गए सभी टेस्ट में इसने तकरीबन सभी में पूरे पॉइंट हासिल किए है, जिसके बाद यह एक सुरक्षित कार बन गई है।

    Honda Elevate Japan NCAP

    दिखा एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का शानदार प्रदर्शन

    Elevate में दी गई सेफ्टी तकनीक ने जापान क्रैश टैस्ट में कमाल कर दिखाया है। इसका 10 किमी/घंटा, 20 किमी/घंटा और 45 किमी/घंटा की रफ्तार पर फुल-स्पीड कोलिजन अवॉइडेंस टेस्ट किया गया, जिसमें इसने शानदार प्रदर्शन किया है। इसने लेन डिपार्चर प्रिवेंशन सिस्टम ने टेस्ट में 100% की रेटिंग हासिल की है। इसमें मोनोकुलर कैमरा दिया गया है, जो फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCWS) और लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW) जैसे सिस्टम को सपोर्ट करता है।

    Honda Elevate Japan NCAP

    भारत में बनी गाड़ी का ग्लोबल में डंका

    Honda Elevate को जापान क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार हासिल करना भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। इसे राजस्थान के टपुकड़ा प्लांट में बनाया जाता है और जापान में निर्यात किया जाता है। जापान क्रैश टेस्ट में मिलनी यह रेटिंग भारतीय खरीदारों में एलिवेट की डिमांड को बढ़ा सकती है।

    खबरें और भी

    Honda Elevate Japan NCAP

    भारत में Honda Elevate के फीचर्स

    भारत में Honda Elevate को 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है, जो  119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, होंडा सेंसिंग ADAS सुइट (कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल), 458-लीटर बूट स्पेस और 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ लैस किया गया है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.91 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Honda Elevate Japan NCAP

    यह भी पढ़ें- Kia Syros कितनी है सुरक्षित? BNCAP Crash Test में हुआ खुलासा, जानिए सेफ्टी रेटिंग