यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kia Syros कितनी है सुरक्षित? BNCAP Crash Test में हुआ खुलासा, जानिए सेफ्टी रेटिंग
Kia Syros BNCAP Crash Test हाल ही में लॉन्च हुई Kia Syros का BNCAP क्रैश टेस्ट हुआ है। इसने BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसे एडल् ...और पढ़ें

HighLights
- एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.21 पॉइंट मिले।
- चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.42 पॉइंट मिले।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। किआ इंडिया ने हाल ही में Kia Syros को लॉन्च किया है। कंपनी की नई SUV, Kia Syros ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.21 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 44.42 पॉइंट हासिल किए हैं। अपनी बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ साइरोस सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ को और भी मजबूक बना लिया है। आइए जानते हैं कि Kia Syros के BNCAP क्रैश टेस्ट रिजल्ट, सेफ्टी फीचर्स और कीमत के बारे में।
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP)
- Kia Syros ने AOP टेस्ट में बेहतरीन परफॉर्मेंस किया है। इसने फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 14.21 पॉइंट हासिल किया है। इस टेस्ट में ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों के सिर, गर्दन और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली है। इस टेस्ट में को-ड्राइवर को पैर की हड्डी को सिर्फ पर्याप्त सेफ्टी मिली है।
- साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में Syros ने 16 में से पूरे 16 पॉइंट हासिल किया है। इसमें ड्राइवर और को-ड्राइवर के सभी बॉडी पार्ट्स को अच्छी सुरक्षा मिली है।
.jpg)
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP)
इसमें Syros ने 24 में से 23.42 पॉइंट हासिल किया है। 18 महीने के बच्चे के लिए फ्रंटल इम्पैक्ट में 8 में से 7.58 और साइड इम्पैक्ट में 4 में से 4 पॉइंट मिले हैं। वहीं, 3 साल के बच्चे के लिए फ्रंटल इम्पैक्ट में 8 में से 7.84 और साइड इम्पैक्ट में 4 में से 4 पॉइंट हासिल किए हैं।

Kia Syros के सेफ्टी फीचर्स
यह कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसे रीइन्फोर्स्ड K1 प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जो इसे मजबूत स्ट्रक्चर देता है। इसमें 20 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड के साथ, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर है। इसके अलावा इसमें लेवल-2 ADAS फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें लेन कीप असिस्ट और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल दिया जाता है।
खबरें और भी

Kia Syros की कीमत
भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपये से शुरू होकर 17.8 लाख रुपये तक जाती है। भारत में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Maruti Suzuki Brezza और हाल में लॉन्च हुई Skoda Kylaq से देखने के लिए मिलेगा।