Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda की अपकमिंग नई SUV कार क्रेटा, ग्रांड विटारा जैसी गाड़ियों के देगी टक्कर, जानिए कब होगी लॉन्च

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 12:15 PM (GMT+05:30)

    नया मॉडल होंडा की वैश्विक एसयूवी से स्टाइल के संकेतों को साझा करता है जिसमें एक बड़ा सा रैप-अराउंड हेडलैंप के साथ सिग्नेचर ग्रिल क्रोम बार के साथ एक म ...और पढ़ें

    लॉन्च होते ही इन गाड़ियों को देगी कड़ी टक्कर
    लॉन्च होते ही इन गाड़ियों को देगी कड़ी टक्कर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग एसयूवी को सोशल मीडिया के माध्यम से टीज किया है। ब्रांड ने कन्फर्म किया है कि उनकी यह कार 2023 के गर्मियों में दस्तक दे सकती है। लॉन्च होने के बाद यह कई पॉपुलर गाड़ियों को टक्कर देगी, जिसका जिक्र हम इस खबर में करने जा रहे हैं।

    लॉन्च होते ही इन गाड़ियों को देगी कड़ी टक्कर

    Honda Cars India गर्मी के मौसम में अपनी नई एसयूवी कार पेश करने वाली है। कंपनी नेऑफिसियल टीजर जारी करके इस बात का खुलासा कर दिया है। नई Honda SUV लॉन्च होने के बाद Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, VW Taigun, Skoda Kushaq और MG Astor जैसी कारों से टक्कर देगी।

    टीजर इमेज में क्या कुछ आया नजर

    टीजर इमेंज भारतीय बाजार के लिए नई होंडा एसयूवी के सिल्हूट को दिखाती है। नया मॉडल होंडा की वैश्विक एसयूवी से स्टाइल के संकेतों को साझा करता है, जिसमें एक बड़ा सा रैप-अराउंड हेडलैंप के साथ सिग्नेचर ग्रिल, क्रोम बार के साथ एक मल्टी-स्लैट ग्रिल, और दो हेडलैंप के ठीक बीच में एक बड़ा होंडा बैज है। इस गाड़ी में एलईडी डीआरएल को हेडलैम्प्स के ऊपर रखा गया है।

    होंडा की यह अपकमिंग एसयूवी के बारे में अधिक जानकारी कंपनी आने वाले समय दे सकती है। अभी सिर्फ फोटो के माध्यम से कंपनी ने टीज किया है।

    यह भी पढ़ें

    ऑटो एक्सपो 2023 में अलग ध्यान आकर्षित करने वाली हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, मारुति की पहली EV भी शामिल

    युवाओं के लिए बेहतरीन हैं ये बाइक्स, हाई परफॉर्मेंस के साथ माइलेज भी कमाल

    खबरें और भी