विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेस के बाद F1 के टायरों का इस तरह हो रहा है इस्तेमाल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Sat, 04 Feb 2023 01:43 PM (GMT+05:30)

एक बार रेस खत्म होने के बाद सैकड़ों की संख्या में जो टायर खराब होते हैं उसको सबसे ज्यादा सीमेंट ...और पढ़ें

खराब होने के बाद कहां इस्तेमाल होते हैं F1 रेसिंग टायर्स
खराब होने के बाद कहां इस्तेमाल होते हैं F1 रेसिंग टायर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार रेसिंग की वीडियो तो आपने जरूर देखा होगा। वहीं आपने फार्मूला वन यानी F1 रेसिंग के बारे में भी सुना होगा, जहां पर गाड़ियों की रेस की जाती है। इस रेंसिग ट्रैक पर इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों के जो टायर होते हैं वह बहुत ही ज्यादा मजबूत और प्रीमियम होते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल केवल एक बार किया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है रेसिंग ट्रैक पर इस्तेमाल किए जाने वाले टायरों का बाद में कहां इस्तेमाल किया जाता होगा। अगर नहीं जानते हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इस खबर में सारी इंफार्मेशन आपके लिए लेकर आए हैं।

कितने के आते हैं ये टायर्स

फॉर्मूला वन गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले टायरों की कीमत लाखों में होती हैं। एक जोड़ी टायर की कीमत की बात करें तो उनकी कीमत लगभग 2 लाख 27 हजार रुपये तक होती हैं।

सीमेंट फैक्ट्री में इसकी भारी डिमांड

एक बार रेस खत्म होने के बाद सैकड़ों की संख्या में जो टायर खराब होते हैं उसको सबसे ज्यादा सीमेंट फैक्ट्री में भेजे जाते हैं, जहां इन टायरों का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि टायरों में कार्बन की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसलिए सीमेंट फैक्ट्रियां इन टायरों की डिमांड सबसे अधिक करती हैं। सीमेंट फैक्ट्री में टायरों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर जलाया जाता है जो सीमेंट बनाने के काम में आता है।

इसके अलावा रेसिंग ट्रक से एक्सपायर हुए इन टायरों का इस्तेमाल कुछ छोटी टायर बनाने वाली कंपनियां भी करती हैं, जहां पर इनके मटेरियल को पिघला कर नए टायर बनाए जाते हैं। इससे टायर मैन्यूफैक्चर को सस्ती कीमत में मटेरियल भी मिल जाते हैं और इनकी जो आउटपुट होते हैं वह भी अच्छे होते हैं।

फॉर्मूला वन जैसी रेसिंग ट्रैक इस्तेमाल किए जाने वाले टायरों की कीमत लाखों में होती हैं। ऐसे में इन टायरों में जो मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है उसकी विश्वसनीयता बहुत अधिक होती है। एक बार इस्तेमाल करने के बाद इन टायरों को रिसायकल के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जहां पर इसको रिसायकल करके अन्य प्रोडक्ट बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें

Xiaomi का मोबाइल यूज किया है! अब इलेक्ट्रिक कार की बारी

Kawasaki Ninja की ये बेबी स्पोर्ट बाइक कितनी दमदार? इसकी परफॉर्मेंस की क्यों हो रही इतनी चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।