Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Suzuki Swift 2024 के मिड वेरिएंट्स VXI और VXI (O) में कैसे मिलेंगे फीचर्स, जानें पूरी डिटेल

    Updated: Mon, 06 May 2024 10:29 AM (GMT+05:30)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से 9 मई 2024 को Swift 2024 को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी हो चुकी है। लॉन्‍ ...और पढ़ें

    Maruti Swift 2024 के मिड वेरिएंट्स VXI और VXI (O) में किस तरह के फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।
    Maruti Swift 2024 के मिड वेरिएंट्स VXI और VXI (O) में किस तरह के फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki की ओर से Swift 2024 को 9 मई को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी की ओर से गाड़ी के लॉन्‍च से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी कई जानकारियां सार्वजनिक हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Swift 2024 के मिड वेरिएंट्स में किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Maruti Suzuki Swift 2024 की जानकारी हुई लीक

    मारुति की हैचबैक कार के तौर पर Swift को काफी पसंद किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी की नई जेनरेशन को जल्‍द ही लॉन्‍च किया जाएगा। लेकिन लॉन्‍च से पहले ही इसकी कई जानकारियां सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गई हैं। नई Swift 2024 के वेरिएंट्स, इंजन, फीचर्स जैसी जान‍कारियां लॉन्‍च के पहले ही सामने आ गई हैं।

    कितने होंगे वेरिएंट

    नई Swift 2024 को कंपनी कुल पांच वेरिएंट में लाएगी। इनमें LXI को बेस वेरिएंट के तौर पर लाया जाएगा। वहीं मिड वेरिएंट के तौर पर VXI और VXI (O) को ऑफर किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट के तौर पर ZXI और ZXI + को दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Maruti Arena की कारों पर May 2024 में मिल रहा हजारों रुपये बचाने का मौका, जानें किस Car पर क्‍या है ऑफर

    कैसे होंगे फीचर्स

    लॉन्‍च से पहले गाड़ी के मिड वेरिएंट VXI और VXI (O) के कई फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। इन वेरिएंट्स में कंपनी प्रोजेक्‍टर के साथ हेलोजन लाइट्स को देगी। इनमें एलईडी डीआरएल की जगह सिल्‍वर रंग की क्रोम स्ट्रिप को दिया जाएगा। इसके साथ ही इन वेरिएंट्स में फॉग लैंप को भी नहीं दिया जाएगा। सामने की ओर ब्‍लैक स्किड प्‍लेट दी जाएगी। ग्‍लॉस फिनिश की फ्रंट ग्रिल इन वेरिएंट्स में भी मिलेगी। इन वेरिएंट्स में 14 इंच के स्‍टील व्‍हील को दिया गया है। ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर मिलेंगे, लेकिन VXI वेरिएंट में रिक्‍वेस्‍ट सेंसर चाबी नहीं मिलेगी। Swift 2024 के VXI (O) वेरिएंट में पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टाप का फीचर भी मिलेगा, इसके साथ ही इस वेरिएंट में रिक्‍वेस्‍ट सेंसर को दिया जाएगा। इन वेरिएंट्स में डिफॉगर को दिया जाएगा, इसके अलावा रियर वाइपर, रिवर्स कैमरा नहीं दिया जाएगा। इंटीरियर में ब्‍लैक थीम मिलेगी। इसके साथ ही नए डिजाइन में डैशबोर्ड मिलेगा। जिसके साथ फुली ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, सात इंच टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल मिलेंगे, लेकिन इसमें क्रूूज कंट्रोल का फीचर नहीं मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है। इसके अलावा भी इसमें एबीएस, ईबीडी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    नई Swift 2024 में कंपनी 1.2 लीटर का जेड सीरीज माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन देगी। पुरानी स्विफ्ट के चार सिलेंडर इंजन की जगह नई स्विफ्ट को तीन सिलेंडर इंजन के साथ लाया जाएगा। नए जेड सीरीज 1197 सीसी के माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन से गाड़ी को 81.6 पीएस की पावर और 112 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसे 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा। नए इंजन के साथ ही इसके एवरेज में भी बढ़ोतरी हो जाएगी और जानकारी के मुताबिक इसे एक लीटर पेट्रोल में 25.72 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें- B NCAP जल्‍द जारी करेगी नई कारों के Crash Test की रिपोर्ट, क्‍या मारुति की Swift 2024 भी होगी लिस्‍ट में शामिल, जानें डिटेल