Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो लाख रुपये की Down payment के बाद Hyundai Exter S CNG ले आएं घर, देनी होगी इतनी EMI

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता Hyundai Motors की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर Exter को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के ड्यू्ल CNG वेरिएंट को हाल में ही लॉन्‍च किय ...और पढ़ें

    हुंडई एक्‍सटर के ड्यूल सीएनजी वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।
    हुंडई एक्‍सटर के ड्यूल सीएनजी वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Hyundai ने Exter के Dual CNG वर्जन को जुलाई में किया है लॉन्‍च
    2. दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने देने होंगे 12256 रुपये

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में युवाओं को लुभाने के लिए हुंडई की ओर से पिछले साल Exter को लॉन्‍च किया गया था। जुलाई महीने में ही कंपनी की ओर से इसके Dual CNG Cylinder वर्जन को लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी के CNG वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद इसे घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कितनी है कीमत

    हुंडई की ओर से Exter SUV के CNG वेरिएंट S को 8.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 71 हजार रुपये आरटीओ और करीब 45 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के साथ ही स्‍मार्ट कार्ड, एमसीडी चार्ज और फास्‍टैग के दो हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद Hyundai Exter CNG on road price करीब 9.69 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- अब Hyundai Exter CNG में नहीं होगी सामान रखने की परेशानी, कंपनी लाई Dual सिलेंडर तकनीक, जानें कितनी है कीमत

    दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर इस एसयूवी के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.69 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.69 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 12256 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप 8.7 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.69 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12256 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Exter के CNG वेरिएंट के लिए करीब 2.60 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 12.29 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Exter SUV की पहली एनिवर्सिरी पर Hyundai ने लॉन्‍च किया Knight Edition, जानें फीचर्स और कीमत की डिटेल