यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Upcoming SUV: 2024 में Hyundai कर रही इन तीन SUV को लाने की तैयारी, एक EV भी होगी शामिल
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai Motors की भारतीय ईकाईओर से भारत में जल्द ही तीन SUV को लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में प्रमुख वाहन निर्माता के तौर पर साउथ कोरियाई कंपनी Hyundai कई बेहतरीन कारों को ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस साल किस एसयूवी को भारत लाया जा सकता है। इनमें से कौन सी एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Hyundai Alcazar Facelift
हुंडई की ओर से भी Alcazar को सात सीटों के साथ ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV का भी फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। अल्काजार फेसलिफ्ट में भी हुंडई की हाल में लॉन्च हुई क्रेटा की तरह बदलाव किए जाएंगे। साथ ही कई नए फीचर्स और बेहतर डीजल इंजन को भी फेसलिफ्ट वर्जन में जोड़ा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को कंपनी की ओर से फेस्टिव सीजन के दौरान पेश किया जा सकता है। इसमें सुरक्षा के लिए Level-2 ADAS को भी दिया जा सकता है।
Hyundai Tucson
हुंडई अपनी प्रीमियम एसयूवी Tucson को मिड साइकिल रिविजन के साथ ला सकती है। जिसमें नई फ्रंट ग्रिल और लाइटिंग पैटर्न के अलावा नई स्किड प्लेट, नए अलॉय व्हील्स और कई जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। एसयूवी के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कुछ नए फीचर्स के तौर पर पैनोरमिक सनरूफ, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Honda की कारों पर May 2024 में मिल रहा लाखों रुपये का डिस्काउंट, जानें किस गाड़ी पर होगी कितनी बचत
Hyundai Creta EV
हुंडई अपनी मिड साइज एसयूवी क्रेटा के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग साउथ कोरिया के साथ ही भारत में भी की टेस्टिंग की जा रही है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे इसी साल भारत में पेश कर सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इसके प्रोडक्शन वेरिएंट में 55 से 60 kWh की क्षमता की बैटरी देगी। जिससे सिंगल चार्ज में एसयूवी को करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल पाएगी। देश में इसका सीधा मुकाबला Maruti EVX, MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।