Hyundai Tucson SUV 2027 में हो सकती है लॉन्च, नया हाइब्रिड इंजन और मेमोरी रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर
Hyundai Tucson: हुंडई ने अनी 5वीं पीढ़ी की Tucson के फीचर्स और इंजन स्पेक्स की जानकारी सार्वजनिक कर दी है ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने पिछले महीने नई Tucson को पेश करने के बाद अब इसके इंजन स्पेक्स और फीचर्स की पूरी जानकारी शेयर कर दी है। 5-Gen Tucson अक्टूबर में कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और उसी समय इसकी कीमतों का भी खुलासा किया जाएगा।
इसमें एक मेमोरी रिवर्स असिस्ट फीचर दिया गया है। नई Tucson यह याद रख सकती है कि आपने किसी तंग जगह पर गाड़ी कैसे पार्क की थी। इसके अलावा,इसमें पेडल मिसऑपरेशन सेफ्टी असिस्ट जैसे नए फीचर्स भी शामिल हैं।
पेडल मिसऑपरेशन सेफ्टी असिस्ट
यह मॉडर्न ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यह पहचान सकता है कि ड्राइवर ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर तो नहीं दबा दिया है। ऐसे समय में, यह सिस्टम एक्सीलेटर को लिमिटेड करता है और इमरजेंसी ब्रेक लगा देता है। यह सिस्टम तब अपने आप ऑन होने के लिए डिजाइन किया गया है जब गाड़ी रुकी हुई हो या कम स्पीड से चल रही हो और एक्सीलेटर को जोर से दबाया जाए।
डोर अनलॉक पावर रिडंडेंसी
एक्सीडेंट के समय डोर न खुलने के हालिया मामलों को ध्यान में रखते हुए नई Tucson में डोर अनलॉक पावर रेडंडेंसी फीचर भी दिया गया है। एक एक्सीडेंट या किसी दूसरी खराबी की वजह से मेन बैटरी से पावर मिलना बंद हो जाए तब भी बैकअप पावर सोरस के जरिए दरवाजे खोले जा सकते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
कोरिया में नई Tucson को बेहतर इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसका 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन अब 193PS की पावर देता है जो पिछले मॉडल से 13PS ज्यादा है। पुराने 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के मुकाबले अब इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिसन दिया गया है। हाइब्रिड वेरिएंट में बेहतर पावरट्रेन दिया गया है जिसकी कुल पावर 245P है।
नई Tucson हाइब्रिड में वेरिएंट में स्टे मोड और एक अपग्रेडेड रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। भारत में नई Tucson के 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- नई Hyundai Tucson 2027 मॉडल हुई पेश, डिजाइन ऐसी कि भूल जाएंगे TATA-Mahindra का गाड़ियां
