Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyundai Venue का नया वेरिएंट सनरूफ के साथ लॉन्च, सेफ्टी नेट में 6 एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा शामिल

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 09:00 PM (IST)

    हुंडई वेन्यू का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है जिसका नाम Hyundai Venue S(O) Plus है। इसमें सनरूफ समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसे 10 लाख रुपये क ...और पढ़ें

    Hyundai Venue S(O) Plus को 10 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया।
    Hyundai Venue S(O) Plus को 10 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया।

    HighLights

    1. नए वैरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन और मैनुअल AC फीचर है।
    2. सेफ्टी नेट में 6 एयरबैग, TPMS और रियर पार्किंग कैमरा हैं।
    3. हुंडई वेन्यू पहले SX वैरिएंट तक ही सीमित था।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई वेन्यू की वैरिएंट लिस्ट को नए मिड-स्पेक S(O) प्लस के साथ अपडेट किया गया है। सनरूफ के साथ आने वाली यह गाड़ी सबसे किफायती वेरिएंट है। इसमें वो सब कुछ दिया गया है, जो S(O) वेरिएंट में है, लेकिन इसमें पुराने वाले से ज्यादा और नए फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि Hyundai Venue S(O) Plus वेरिएंट में क्या नया दिया गया है।

    Venue S(O) Plus वेरिएंट में क्या नया?

    हुंडई वेन्यू की वैरिएंट लिस्ट को नए मिड-स्पेक S(O) प्लस वैरिएंट के साथ अपडेट किया गया है, जिसमें सनरूफ दिया गया गै। इसकी कीमत पहले वाले वेरिएंट से सिर्फ 12,000 रुपये ज्यादा है। इसमें ऑटो-एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट की तरफ एलईडी डीआरएल और कनेक्टिंग बार डिजाइन वाली एलईडी टेल लाइट दी गई है। इसके साथ ही इसमें 15-इंच के स्टील व्हील और बॉडी-कलर आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVM) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- तीन साल पुराना है फास्टैग तो केवाईसी करवाना जरूरी, बेहद आसान है तरीका

    कैसा है Hyundai Venue S(O) Plus का इंजन?

    वेन्यू S(O) प्लस वेरिएंट में केवल 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा कुछ वेरिएंट में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा रहा है। टर्बो-पेट्रोल यूनिट 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है और डीजल वेरिएंट 6-स्पीड MT के साथ उपलब्ध है।

    कैसा है Hyundai Venue S(O) Plus का इंटीरियर?

    इसके इटीरियर की बात करें तो इसमें रेगुलर वेन्यू से ऑफ-व्हाइट और ब्लैक थीम दिया गया है। साथ ही 8-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और मैनुअल एसी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा पैसेंजर की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एक रियर पार्किंग कैमरा, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एक हिल स्टार्ट असिस्ट दिया गया है।

    खबरें और भी

    Hyundai Venue S(O) Plus की कीमत

    Hyundai Venue के इस अपडेट के बाद इसके दूसरे वेरिएंट पर कोई असर नहीं पडे़गा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से लेकर 13.44 लाख रुपये तक ही रहेगी। इस सब-4 मीटर एसयूवी का मुकाबला किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, रेनॉल्ट किगर, निसान मैग्नाइट जैसी कारों से है।

    यह भी पढ़ें- Honda की Elevate, City, Amaze पर बंपर डिस्काउंट, अगस्त में गाड़ी खरीदने पर कंपनी दे रही फ्री मेंटेनेंस पैकेज