Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra Thar Roxx की लंबी वेटिंग के कारण हैं परेशान, तो इन पांच विकल्‍पों पर कर सकते हैं विचार

    Updated: Sun, 27 Oct 2024 06:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली सबसे नई एसयूवी Mahindra ...और पढ़ें

    महिंद्रा थार रॉक्‍स की लंबी वेटिंग के कारण किन विकल्‍पों पर कर सकते हैं विचार, जानें डिटेल।
    महिंद्रा थार रॉक्‍स की लंबी वेटिंग के कारण किन विकल्‍पों पर कर सकते हैं विचार, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Mahindra Thar Roxx पर है दो साल तक की वेटिंग
    2. Tata, Mahindra, Force की एसयूवी पर कर सकते हैं विचार

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में 15 August 2024 को फाइव डोर वाली Mahindra Thar Roxx को लॉन्‍च किया गया था। एसयूवी के लिए बुकिंग तीन अक्‍टूबर से शुरू की गई थीं और सिर्फ एक घंटे में ही इसे 1.76 लाख बुकिंग मिल गई थीं। जिसके बाद से इसका वेटिंग पीरियड डेढ़ से दो साल तक का हो गया है। अगर आप भी इतने समय तक इंतजार नहीं करना चाहते और Diwali 2024 पर नई एसयूवी घर लाना चाहते हैं तो इसी बजट में और किन एसयूवी पर विचार किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra Thar Roxx पर है लंबा वेटिंग पीरियड

    महिंद्रा की ओर से तीन अक्‍टूबर 2024 को ही फाइव डोर थार रॉक्‍स के लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। सिर्फ एक ही घंटे में कंपनी को इसके लिए देशभर से 1.76 लाख यूनिट्स की बुकिंग मिल गई थीं। ऐसे में इस गाड़ी को बुक करवाने के बाद घर लाने के लिए डेढ़ से दो साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- अगर आप आज Mahindra Thar Roxx को करवाते हैं बुक, जानें डिलीवरी के लिए कितना करना पड़ सकता है इंतजार

    Mahindra Scorpio N

    महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो एन को भी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप एक दमदार इंजन और लुक्‍स के साथ नई एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए Mahindra Scorpio N भी काफी बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। महिंद्रा की फाइव डोर थार रॉक्‍ के मुकाबले स्‍कॉर्पियो एन को कम समय में ही घर लाया जा सकता है। कंपनी इसमें ऑफ रोडिंग का विकल्‍प भी देती है।

    Mahindra XUV 700

    दमदार इंजन के साथ बेहतरीन फीचर्स वाली किसी एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो महिंद्रा की ओर से ही XUV 700 को भी ऑफर किया जाता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर कया जाता है। लग्‍जरी को पसंद करने वालों के लिए यह भी एक बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    Tata Harrier

    अगर आपको महिंद्रा की थार के अलावा कंपनी की कोई और एसयूवी पसंद नहीं है तो फिर आप Tata Harrier को भी बेहतर विकल्‍प के तौर पर चुन सकते हैं। टाटा की ओर से इस एसयूवी में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। इसके अलावा इसमें सामान्‍य के साथ ही कई एडिशन भी दिए जाते हैं। जिनमें से आप अपनी पसंद के मुताबिक किसी भी एडिशन को चुन सकते हैं। महिंद्रा के मुकाबले टाटा की इस एसयूवी को भी बेहद कम समय में घर लाया जा सकता है।

    Force Gurkha

    अगर दमदार इंजन, ऑफ रोडिंग की बेहतीन क्षमता के साथ ही किसी एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो Mahindra Thar Roxx की जगह Force Gurkha को भी घर लाया जा सकता है। कंपनी इसमें बेहद दमदार इंजन के साथ 4X4X4 की क्षमता को भी बेहद कम कीमत पर ऑफर करती है। साथ ही इसे फाइव डोर थार के मुकाबले काफी कम समय में घर लाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx का  ‘VIN 0001’ 1.31 करोड़ में नीलाम, आकाश मिंडा ने जीती बोली