Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अगर आप आज Mahindra Thar Roxx को करवाते हैं बुक, जानें डिलीवरी के लिए कितना करना पड़ सकता है इंतजार

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:06 PM (IST)

    भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर करने वाली वाहन निर्माता Mahindra की ओर से अगस्‍त में ही Thar Roxx को लॉन्‍च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबि ...और पढ़ें

    महिंद्रा थार रॉक्‍स की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।
    महिंद्रा थार रॉक्‍स की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को कितना इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. महिंद्रा बढ़ा सकती है Thar Roxx का उत्‍पादन
    2. बेहद कम समय में मिली है लाखों यूनिट्स की बुकिंग

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में Thar Roxx को अगस्‍त में लॉन्‍च किया गया था। पहले नवरात्र (3 October 2024) से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। लेकिन अब इसकी डिलीवरी में कितना समय लग सकता है। कंपनी हर महीने कितनी यूनिट्स का उत्‍पादन कर रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    एक घंटे में कितनी बुकिंग मिली

    महिंद्रा की ओर से नवरात्र के पहले दिन से ही Mahindra Thar Roxx के लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से कंपनी एसयूवी के लिए बुकिंग ले रही है। बुकिंग शुरू होने के पहले ही घंटे में 1.76 लाख ग्राहकों ने एसयूवी को बुक करवाया था।

    यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान फिर स्‍पॉट हुई Mahindra XUV 700 EV, मिल सकती है 500 KM रेंज

    कितना है उत्‍पादन

    महिंद्रा अपनी एसयूवी Thar और Thar Roxx का हर महीने संयुक्‍त तौर पर 9500 यूनिट्स का प्रोडक्‍शन कर रही है। लेकिन इनमें से कितनी फाइव डोर यूनिट्स का उत्‍पादन किया जा रहा है इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन माना जा सकता है कि फाइव डोर थार का हर महीने छह से सात हजार यूनिट्स का उत्‍पादन किया जा रहा होगा।

    कितना करना होगा इंतजार

    अगर हम यह मान लें कि महिंद्रा की ओर से Thar Roxx का हर महीने छह से सात हजार यूनिट्स का ही उत्‍पादन किया जा रहा है। इसके अलावा ऐसे भी कुछ लोग होंगे, जिन्‍होंने लंबे वेटिंग पीरियड के कारण बुकिंग को रद्द भी करवाया होगा। रद्द करवाने वालों की संख्‍या अगर 25 हजार के आस-पास लगाई जाए तो कंपनी के पास अभी भी 1.50 लाख यूनिट्स की बुकिंग होगी। अगर 1.50 लाख ग्राहकों के लिए वेटिंंग पीरियड का अंदाजा लगाया जाए तो हर महीने की सात हजार यूनिट्स के हिसाब से कंपनी एक साल में 84 हजार यूनिट्स तक का उत्‍पादन कर सकती है। ऐसे में पहले ही घंटे में बुकिंग करने वालों को करीब डेढ़ से दो साल तक का इंंतजार करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    महिंद्रा की ओर से Thar Roxx को कुल छह वेरिएंट्स के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसके 2WD वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.49 लाख रुपये रखी गई है। फोर व्‍हील ड्राइव Mahindra Thar Roxx के वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरुआत 18.79 लाख रुपये से होती है और इसके फोर व्‍हील ड्राइव के टॉप वेरिएंट को 20.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx का ‘VIN 0001’ 1.31 करोड़ में नीलाम, आकाश मिंडा ने जीती बोली