Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जापानी कंपनी Lexus की कारों में आई खराबी, जानें कितनी यूनिट्स को किया Recall

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 04:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में जापान की लग्‍जरी वाहन निर्माता Lexus की ओर से कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ती ...और पढ़ें

    Lexus ने अपनी कारों में खराबी की जानकारी मिलने के बाद Recall किया है।
    Lexus ने अपनी कारों में खराबी की जानकारी मिलने के बाद Recall किया है।

    HighLights

    1. जापान की लग्‍जरी वाहन निर्माता Lexus ने भारत में तीन मॉडल्‍स की यूनिट्स को वापस बुलाया
    2. कंपनी की कारों के फ्रंट और रियर कैमरे में मिली खराबी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापान की लग्‍जरी वाहन निर्माता Lexus की ओर से अपनी कारों को वापस बुलाया गया है। कंपनी की ओर से ऐसा तब किया गया है जब कुछ कारों में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। किन कारों में किस तरह की गड़बड़ी के बाद Recall जारी किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Lexus ने जारी किया Recall

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेक्‍सस की ओर से तीन मॉडल्‍स के लिए Recall को जारी किया गया है। इन मॉडल्‍स में LS, NX और RX शामिल हैं। कंपनी को इन मॉडल्‍स में कुछ गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद इनको वापस बुलाया गया है।

    क्‍या आई खराबी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 113 यूनिट्स को वापस बुलाया गया है। इन सभी यूनिट्स में  फ्रंट और रियर कैमरे में खराबी की जानकारी मिली है। फिलहाल इस खराबी के कारण किसी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। कंपनी के मुताबिक वह इन कारों को बुलाकर चेक करेगी और खराबी पाए जाने के बाद उसे ठीक भी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Toll बूथ पर डबल टोल और मनमानी होगी खत्‍म, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने अधिकारियों को दी क्‍या सलाह, जानें डिटेल

    कब बनीं हैं कारें

    Lexus की LS500 और LS500h मॉडल की यूनिट्स को 20 अप्रैल 2023 से नौ अगस्‍त 2023 के बीच बनाया गया है। NX मॉडल की यूनिट्स को 17 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 के बीच बनाया गया है। RX मॉडल की यूनिट्स को नौ मई 2023 से लेकर आठ अगस्‍त 2023 के बीच बनाया गया है।

    खबरें और भी

    ग्राहक करें यह काम

    कंपनी की ओर से प्रभावित मॉडल्‍स के ग्राहकों को जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही ग्राहक भी अपनी कार की जानकारी के साथ कंपनी के सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं और अगर उनकी कार प्रभावित होगी तो उसे बिना किसी अतिरिक्‍त चार्ज ठीक किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कम कीमत में आईं Jawa की यह बेहतरीन बाइक्‍स, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत