यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Citroen के प्लेटफॉर्म पर Jeep कर रही नई SUV लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
अमेरिकी वाहन निर्माता Jeep भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लाने के साथ अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी नई ए ...और पढ़ें

HighLights
- Jeep की ओर से भारतीय बाजार में लाई जाएगी नई SUV
- नई एसयूवी के लिए Jeep करेगी Citroen की एसयूवी के प्लेटफॉर्म का उपयोग
- नई एसयूवी कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती एसयूवी होगी
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में ग्राहक सबसे ज्यादा एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को पसंद करते हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए सभी कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में लगातार एसयूवी की संख्या को बढ़ा रही हैं। अमेरिकी कंपनी Jeep की ओर से भी भारत में नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी नई एसयूवी को Citroen की एक एसयूवी के प्लेटफॉर्म पर बनाएगी। इस एसयूवी को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Jeep लाएगी नई SUV
रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट सेगमेंट में नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। यह एसयूवी कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर लॉन्च की जाएगी। खास बात यह है कि नई एसयूवी को जीप अपनी ही किसी एसयूवी के प्लेटफॉर्म पर बनाने की जगह Citroen की एक एसयूवी के प्लेटफॉर्म पर बना सकती है।
यह भी पढ़ें- AC Helmet के बाद अब हरियाणा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिली AC Jacket, मिलेगी गर्मी से राहत
किस एसयूवी के प्लेटफॉर्म का होगा उपयोग
जीप की ओर से आने वाली नई एसयूवी में कंपनी सिट्रॉएन की C3 Aircross के प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगी। ऐसा करना इसलिए आसान हो जाएगा क्योंकि दोनों कंपनियां स्टेलेंटिस ग्रुप का हिस्सा हैं। सिट्रॉएन की ओर से भारत में सी3 एयरक्रॉस को आईसीई इंजन के साथ लाया जाता है। इस एसयूवी के प्लेटफार्म को अपने लचीलेपन के लिए भी जाना जाता है।
क्या होगी खासियत
जानकारी के मुताबिक जीप की नई एसयूवी को सी-क्यूब्ड प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इसमें कंपनी 1.6 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसकी लंबाई 4.3 मीटर से ज्यादा हो सकती है। साथ ही कई नए फीचर्स को भी इसमें ऑफर किया जा सकता है।
खबरें और भी
कीमत और लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में औपचारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 15 से 20 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस-पास लाया जा सकता है। इसे भारतीय बाजार में साल 2025 के आखिर या 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, होंडा एलीवेट, किआ सेल्टॉस जैसी एसयूवी के साथ होगा।