यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kia Carens EV के लॉन्च से पहले हो रही टेस्टिंग, अगले साल तक हो सकती है पेश
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में दो एसयूवी और एक एमपीवी को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क ...और पढ़ें

HighLights
- Kia Carens EV की हो रही है टेस्टिंग
- अगले साल तक हो सकती है पेश
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia Motors की ओर से एमपीवी के तौर पर Kia Carnes को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना इस एमपीवी के EV वर्जन को लाने की है। लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। किआ कैरेंस ईवी को कब तक लाया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Carnes EV के लॉन्च से पहले कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान ही इस गाड़ी को देखा जा चुका है। जिससे इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी भी मिली है। हालांकि अभी कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- Kia EV9 में मिलेंगे V2L, ड्यूल सनरूफ, मसाज सीट्स, सिंगल चार्ज में मिलेगी 561 KM ARAI रेंज
क्या होंगे बदलाव
जानकारी के मुताबिक मौजूदा ICE वर्जन वाली कैरेंस के मुकाबले EV वर्जन के डिजाइन में बदलाव किए जा सकते हैं। लेकिन इसे मौजूदा वर्जन वाले प्लेटफॉर्म पर ही बनाया जा सकता है। Kia Carens EV में फ्रंट ग्रिल को बंद रखा जा सकता है जिस तरह Kia अपनी EV9 में ग्रिल दे रही है। इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर के साथ ही अलॉय व्हील्स को भी बदला जा सकता है।
Kia Carens EV features
किआ की ओर से कैरेंस के आईसीई वर्जन में भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। लेकिन इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में भी कंपनी कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर कर सकती है। इसमें एलईडी लाइट्स के साथ ही कनेक्टिड लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, रियर वाइपर और वॉशर, 360 डिग्री कैमरा, रूफ रेल, एंबिएंट लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स के साथ ही ज्यादा बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।
खबरें और भी

किनसे होगा मुकाबला
कंपनी की ओर से इस गाड़ी को एमपीवी सेगमेंट में लाया जाएगा। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला BYD की ओर से जल्द लॉन्च की जाने वाली eMax7 इलेक्ट्रिक एमपीवी के साथ होगा।
Kia Carens EV launch
कंपनी ने Carnes EV को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे साल 2025 के मध्य तक भारत में लाया जा सकता है। उम्मीद है कि इसे जनवरी 2025 में होने वाले Bharat Mobility कार्यक्रम में भी शोकेस किया जा सकता है।