Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आठ लाख से सस्‍ती एसयूवी Sonet की बदौलत Kia ने की 21300 यूनिट्स की बिक्री, जानें June 2024 में कितनी हुई बढ़ोतरी

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 05:00 PM (IST)

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी और एमपीवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक June 2024 क ...और पढ़ें

    June 2024 के दौरान Kia ने भारतीय बाजार में कितने वाहनों की बिक्री की है। आइए जानते हैं।
    June 2024 के दौरान Kia ने भारतीय बाजार में कितने वाहनों की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Kia ने June 2024 के दौरान 21300 यूनिट्स वाहनों की बिक्री देशभर में की है
    2. कंपनी ने साल की पहली छमाही के दौरान 126137 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। किआ मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी ने June 2024 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री की है। पहली छमाही में कंपनी का कैसा प्रदर्शन रहा है। बीते महीने के दौरान किस वाहन का बिक्री में कितना योगदान रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    कितनी हुई बिक्री

    कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान किआ की ओर से 21300 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते साल June महीने में किआ ने 19391 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। वहीं साल के पहले छह महीने के दौरान भी कंपनी ने 126137 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर छह फीसदी की बढ़त हासिल हुई है।

    किस वाहन का कैसा प्रदर्शन

    कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्‍यादा मांग Sonet की है। किआ की सबसे सस्‍ती एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली सोनेट की कुल बिक्री में 43 फीसदी हिस्‍सेदारी है। इसके बाद 32 फीसदी हिस्‍सेदारी सेल्‍टॉस और 25 फीसदी हिस्‍सेदारी कैरेंस की है। इसके साथ ही कंपनी ने निर्यात के मामले में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली छमाही में 12026 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- June 2024 में कैसी रही MG मोटर्स की बिक्री, जानें किस सेगमेंट में बढ़ी वाहनों की मांग

    अधिकारियों ने कही यह बात

    किआ इंडिया के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष हरदीप सिंह बरार ने कहा कि मने H1 2024 में महीने-दर-महीने बिक्री में अच्छी वृद्धि देखी है, जो औसतन 21,000 यूनिट प्रति माह है। हमारे बेहतरीन उत्पाद पेशकशों ने पूरे साल ग्राहकों को हमारे शोरूम में लगातार आकर्षित किया है, जिससे हमारी बिक्री की स्थिति मजबूत बनी हुई है। हम नेटवर्क विस्तार और अपने ग्राहकों की आकांक्षाओं में मूल्य जोड़कर शेष वर्ष के लिए इस सकारात्मक प्रवृत्ति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- June 2024 में कैसी रही Toyota की बिक्री, जानें कंपनी ने बेची कितनी गाड़ियां