यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kia करेगी अपनी Mid Size SUV Seltos को अपडेट, लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई एसयूवी
Kia Seltos 2025 साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी और एमपीवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ...और पढ़ें

HighLights
- Kia करती है Seltos को Mid Size SUV सेगमेंट में ऑफर
- किआ की एसयूवी को जल्द किया जा सकता है अपडेट
- लॉन्च से पहले भारत में एसयूवी की हो रही है टेस्टिंग
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियाई की वाहन निर्माता Kia की ओर से Mid Size SUV के तौर पर Kia Seltos की बिक्री भारतीय बाजार में की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को जल्द ही अपडेट (Upcoming Kia SUV) किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसके अपडेटिड वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। स्पॉट की गई यूनिट से किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
आएगी Kia Seltos 2025 Facelift
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से सेल्टॉस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी हो रही है। कंपनी इसमें कई बड़े बदलाव करने के साथ ही कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ सकती है। फिलहाल इसके लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान एसयूवी को स्पॉट किया गया है। इसके पहले एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान साउथ कोरिया में भी देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Kia और Tata की गाड़ियों को भी खरीदना हो जाएगा महंगा, जान लें किस तारीख से होगा Price Hike
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान एसयूवी को पहली बार भारत में स्पॉट किया गया है। स्पॉट की गई यूनिट को पूरी तरह से ढका गया था। लेकिन फिर भी कुछ जानकारी सामने आई है। मौजूदा वर्जन के मुकाबले नई सेल्टॉस का डिजाइन पूरी तरह से बदला जाएगा। इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में काफी ज्यादा बदलाव होगा साथ ही इसमें नए डिजाइन वाली एलईडी हेडलाइट्स, टेल लाइट्स को दिया जाएगा जो Kia EV5 की तरह हो सकती है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
डिजाइन में बड़े बदलाव के साथ ही इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स को दिया जा सकता है। साथ ही टू टोन ओआरवीएम, नया और बेहतर इंटीरियर, कुछ नए फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को इसमें स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है।
खबरें और भी
कब तक हो सकती है लॉन्च
कंपनी की ओर से एसयूवी की नई जेनरेशन को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे भारत में 2025 में लाया जा सकता है। जिसमें पेट्रोल, डीजल, नेचुरल एस्पिरेटिड, टर्बो इंजन के साथ ही हाइब्रिड तकनीक को दिया जा सकता है।
किनसे होता है मुकाबला
Kia Seltos को कंपनी की ओर से Mid Size SUV सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Tata Harrier, MG Hector जैसी एसयूवी के साथ होता है।