Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi EV Policy: नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों की लगी लॉटरी, अब टैक्स में मिलेगी भारी छूट

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

    Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 का ड्राफ्ट पेश किया है। इसके तहत 30 लाख रुपए तक की इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स में 100% और हाइब्रिड कारों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी किया है। इसका मकसद दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना है। पॉलिसी के मुताबिक, 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक की इलेक्ट्रिक रुपए तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 31 मार्च 2030 तक रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट दी जाएगी।

    पॉलिसी का मकसद

    यह पॉलिसी 2020 में शुरू हुई पिछली EV पॉलिसी की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए लाई गई है। इसका मुख्स उद्देश्य Air Quality में सुधार करना और इलेक्ट्रिक वाहनों के सिस्टम को और बड़ा बनाना है। पॉलिसी को पूरी तरह लागू करने से पहले अगले 30 दिनों के लिए आम जनता से उनकी राय और सुझाव मांगे गए हैं।

    इन EVs को पूरे फायदे

    नई ड्राफ्ट पॉलिसी के तहत केवल 30 लाख रुपए या उससे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों को ही रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट मिलेगी। इस तय कीमत से ज्यादा महंगी इलेक्ट्रिक कारों पर ऐसा कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस कदम से आम बाजार में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनो को फायदा होगा जबकि प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इससे बाहर रखा जाएगा।

    हाइब्रिड कारों को भी फायदा

    इस नई ड्राफ्ट पॉलिसी में 30 लाख रुपए से कम कीमत वाली स्ट्रॉग हाइब्रिड गाड़ियों के लिए रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 50% की छूट देने का प्रस्तानव है। हालांकि, केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों को यह फैसला पसंद नहीं आ सकता है क्योंकि उनका मानना है कि हाइब्रिड को बढ़ावा देने से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो सकती है।

    खबरें और भी

    किन कंपनियों को मिलेगी राहत

    स्ट्रॉंग हाइब्रिड पर 50% टैक्स छूट का फायदा Maruti Suzuki और Toyota जैसी कंपनियों को मिलने की उम्मीद है जिनका इस बाजार पर कब्जा है। Maruti की Grand Vitara और इनविक्टो, टोयोटा की हाइराइडर और Innova हाईक्रॉस जैसी गाड़ियां जो 30 लाख रुपए के दायरे में आती हैं उनकी वैल्यू दिल्ली में बढ़ सकती है।

    इसके अलावा, Honda अपनी City Hybrid के लिए फायदा होगा। यह उन खरीदारों के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाएगी जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक पर जाए बिना अच्छी माइलेज चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi EV Policy 2.0: नई इलेक्ट्रिक कार पर मिलेगी 1 लाख तक की छूट, इस तारीख से पेट्रोल गाड़ियों पर बैन