Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KTM 390 Adventure रेंज की कीमत में हुई बढ़ोतरी, किस मोटरसाइकिल को खरीदना हुआ कितना महंगा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:00 AM (IST)

    केटीएम की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से 390 एडवेंचर रेंज की कीम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में केटीएम की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से 390 Adventure रेंज की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता की ओर से इस रेंज की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस मोटरसाइकिल को खरीदना महंगा हुआ है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    बढ़ गई कीमत

    केटीएम की ओर से 390 एडवेंचर रेंज की कीमत को बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बढ़ोतरी तत्‍काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है।

    कितनी बढ़ी कीमत

    जानकारी के मुताबिक 390 एडवेंचर रेंज की कीमत में आठ हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसमें 350 सीसी और 399 सीसी की मोटरसाइकिल शामिल हैं।

    किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

    निर्माता की ओर से 350 सीसी की क्षमता वाले इंजन के साथ केटीएम एडवेंचर को ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 2.81 लाख रुपये थी। लेकिन इसकी कीमत में सात हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब इसकी नई कीमत 2.88 लाख रुपये है।

    KTM Adventure X की पुरानी कीमत 3.43 लाख रुपये थी। इसकी कीमत में निर्माता की ओर से सात हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसकी नई कीमत 3.50 लाख रुपये हो गई है।

    KTM Adventure R की पुरानी कीमत 3.78 लाख रुपये थी। इसकी कीमत में निर्माता की ओर से आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसकी नई कीमत 3.86 लाख रुपये हो गई है।

    390 एडवेंचर सीरीज की सबसे महंगी मोटरसाइकिल के तौर पर KTM Adventure S को ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत में निर्माता की ओर से आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसकी नई कीमत 4.05 लाख रुपये हो गई है।

    यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?

    खबरें और भी