Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra की नई गाड़ी खरीदने का बन रहा प्लान? बुकिंग करने से पहले जान लें वेटिंग पीरियड

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 11:22 AM (IST)

    अगर आप एक महिंद्रा की नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे पहले आप इसके सभी एसयूवी के वेटिंग पीरियड के बारें में जान लेताकि आपको पहले से ही ...और पढ़ें

    Mahindra की नई गाड़ी खरीदने का बन रहा प्लान? जानें वेटिंग पीरियड
    Mahindra की नई गाड़ी खरीदने का बन रहा प्लान? जानें वेटिंग पीरियड

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क।  क्या आप अपने लिए महिंद्रा की नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं? महींद्रा की गाड़ी लोगों को दिलो पर कई सालो से राज करते आ रही हैं। ये सिर्फ शहर ही नहीं गांवों में भी काफी लोकप्रिय कंपनी में से एक है। यही कारण की इसकी कई एसयूवी पर लंबा वेटिंग पीरियड है। आपको बता दे कंपनी ने इस साल सितंबर में 53,000 हजार से अधिक एसयूवी की बुकिंग दर्ज की गई है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसी कारण एसयूवी में लगातार तीन तिमाहियों तक बाजार में अपनी अग्रणी बनाई हुई है। Mahindra Thar, Mahindra XUV300, Mahindra XUV700, Mahindra Bolero और Mahindra Scorpio-N की सबसे अधिक बुकिंग हुई है।

    Mahindra Scorpio-N

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कुल बुकिग 1,30,000 की संख्या  में सबसे ऊपर है। आपको बता दे इसमें से 17 हजार का रजिस्ट्रेशन अक्टूबर के महीने में हुई थी। वहीं नई स्कॉर्पियो-एन एसयूवी मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में आती है। ये साल की शुरुआत में 15.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आई थी ।

    Mahindra XUV700

    इस कार की बुकिंग 11.1 हजार तक हुई है उसमें से 80,000 तक खुली बुकिंग है। वहीं वाहन निर्माता कंपनी ने सितंबर के महीने में इसके कुछ चुनिदा वेरिएंट की  कीमत में 6 जा3रह रुपये तक की कटौती भी की थी। 

    Mahindra Thar

    महिंद्रा थार की करीब 20,000 ओपन बुकिंग हैं और महीने में 4,900 बुकिंग होती है। चार सीटर वाली थार की कीमत 53,411 तक  सितंबर के महीने में संशोधन की गई थी। कंपनी ने पेट्रोल एटी और डीजल एमटी दोनो वेरिएंट के कुछ मॉडल्स में बढ़ोतरी के साथ कटौती भी की थी।

    खबरें और भी

    Mahindra Bolero

    कंपनी को इस कार की कुल बुकिंग वर्तमान में 13,000 यूनिट्स की मिली थी। वहीं महिंद्रा बोलेरो (नियो सहित) उसके प्रति महीने 8,300 बुकिंग देखी गई  है। जबकि महिंद्रा एक्सयूवी 300 की  बुकिंग हर महीने 6,400 बुकिंग हुई है। 

    ये भी पढ़ें- 

    MG Hector की अपडेट कार इस दिन होगी लॉन्च, जानिए इसके संभावित फीचर्स