यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahindra discounts offer: महिंद्रा ने निकाली ये धमाकेदार स्कीम, इन गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
भारतीय बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों का क्रेज लोगों के दिलों में आज से ही नहीं कई सालों से है। अगर आप अपने लिए इस दिवाली महिंद्रा की गाड़ी खरीदने की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महींद्रा सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से एक है। अगर आप अपने लिए इस दिवाली महिंद्रा की नई कार खरीदने की सोच रहे है तो कंपनी अपनी इन गाड़ियों पर बंपर छूट दे रही है। आपको बता दे एसयूवी की बढ़ोतरी को बढ़ाने के लिए त्योहारी सीजन के दौरान डिस्काउंट ऑफर दिया गया है। डिस्काउंट ऑफर महिन्द्रा अल्टुरस जी4, स्कॉर्पियो क्लासिक, एक्सयूवी300, बोलेरो बीएस6 जैसे कई मॉडल्स पर उपलब्ध है।
Mahindra Alturas G4
भारतीय बाजार में इस गाड़ी पर बंपर छूट मिल रही है। इसपर ग्राहक कॉर्पोरेट छूट में 11,500 रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा नकद छूट में 2,20,000 रुपये और सहायक छूट में 20,000 रुपये और विनिमय लाभ में 5,000 रुपये का लाभ उठा सकते है।
2022 Mahindra Scorpio Classic
कंपनी ने इस त्योहारी सीजन के दौरान हाल के दिनों में लॉन्च किया है। Mahindra Scorpio Classic पर 1,75,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। इसके साथ ही 20,000 रुपये की एक्सेसरीज और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
Mahindra XUV300
भारतीय बाजार में Mahindra XUV300 का मुकाबला Tata Nexon और Maruti Brezza से है। वहीं एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स पर 29,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। इसके साथ ही इसपर 25,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है।
खबरें और भी
Mahindra Bolero Neo, Marazzo
कंपनी महिंद्रा बोलेरो नियो पर 6,500 रुपये की नकद छूट के साथ ही 8,500 रुपये के सामान और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट छूट मिल रहा है। Mahindra Marazzo पर 5,200 रुपये तक का कॉर्पोरेट छूट और कुछ मॉडल्स पर 20,000 रुपये की नकद बचत मिल रही है।

.jpg)

