Mahindra Thar हो सकती है अपडेट, 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही Mahindra Thar को भी अपडेट किया जा सकता है। इसमे ...और पढ़ें
-1786001601471_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता महिंद्रा भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्द ही Mahindra Thar को अपडेट कर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के अपडेट किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट हो सकती है Mahindra Thar
महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से जल्द ही अपडेट किया जा सकता है। लेकिन इस पर महिंद्रा ने अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।
हो रही टेस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। जिससे यह तय हो गया है कि इस एसयूवी को जल्द ही अपडेट किया जा सकता है।
क्या मिली जानकारी
जिस यूनिट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है उससे यह जानकारी मिल रही है कि इसके फ्रंट और रियर के साथ ही अलॉय व्हील्स को अपडेट किया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट के इन सभी हिस्सों को ढंका गया था। जो इन पार्ट्स में बदलाव की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही इसमें उन सभी अपडेट को भी दिया जा सकता है, जिनको निर्माता की ओर से थार रॉक्स में ऑफर किया जा सकता है।
खबरें और भी
कब होगी लॉन्च
महिंद्रा की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि थार फेसलिफ्ट को भारत में औपचारिक तौर पर 15 अगस्त को पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N Facelift के किस वेरिएंट की क्या है कीमत, Base से Top में किसे खरीदें