Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra Thar Roxx की कीमत पर खरीद सकते हैं ये तीन बेहतरीन SUVs

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:00 PM (IST)

    भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से बाजार में कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। कंपनी की ओर से हाल में थार फाइव डोर को पेश किया गया है ...और पढ़ें

    Mahindra Thar Roxx की जगह किन एसयूवी को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
    Mahindra Thar Roxx की जगह किन एसयूवी को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Mahindra Thar Roxx 5 डोर को अगस्‍त 2024 को ही किया गया है लॉन्‍च
    2. इसकी जगह XUV, Tata Safari और MG Hector को खरीदा जा सकता है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से Thar Roxx को August 2024 को ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी Thar Roxx के बजट में किसी अन्‍य एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो किस कंपनी की किस एसयूवी को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra Thar Roxx

    महिंद्रा थार रॉक्‍स को अगस्‍त 2024 में ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से इसे फाइव डोर के तौर पर लॉन्‍च किया गया है। इसके पहले थार को तीन डोर के साथ लाया जाता था। फाइव डोर थार रॉक्‍स को 12.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया गया है।

    Mahindra XUV 700

    महिंद्रा की ओर से ही XUV 700 को बाजार में ऑफर किया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसमें भी थार रॉक्‍स की तरह पैनोरमिक सनरूफ, ADAS जैसे बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- नई Hyundai Alcazar फेसलिफ्ट सात कलर शेड्स में होगी लॉन्च, सिर्फ 25,000 रुपए में बुकिंग शुरू

    Tata Harrier

    महिंद्रा की तरह ही टाटा की ओर से भी भारतीय बाजार में Tata Harrier को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसमें सात एयरबैग, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    खबरें और भी

    JSW MG Hector

    ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG Hector को भी काफी बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में लाया जाता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, ADAS जैसे फीचर्स को दिया जाता है। कंपनी की ओर से इसे 13.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Maruti eVX: इस गाड़ी से होगी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मारुति की एंट्री, जनवरी 2025 में होगा डेब्‍यू