Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Alto K10 : जल्दी करें! मौका छूट न जाए, लॉन्च के एक महीने बाद ही मिल रहा है बंपर डिस्काउंट,पढ़ें डिटेल्स

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 06:25 PM (IST)

    Maruti Alto K10 भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कार के रूप में ऑल्टो 800 की जगह लेते हुए ऑल्टो K10 हो गई है। अगर आप भी इस दिवाली इस कार को लेना चाहते हैं ...और पढ़ें

    जल्दी करें! मौका छूट न जाए, लॉन्च के एक महीने बाद ही मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
    जल्दी करें! मौका छूट न जाए, लॉन्च के एक महीने बाद ही मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Maruti Alto K10 : मारुति सुजुकी अपने ऑल्टो K10 जैसे नए लॉन्च किए गए उत्पाद पर छूट दे रही है अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बेहतर मौका है। 

    Maruti Alto K10 डिस्काउंट

    मारुति सुजुकी ऑल्टो इसी साल के पिछले महीने में लॉन्च हुई है। भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कार के रूप में ऑल्टो 800 की जगह लेते हुए, हाल ही में लॉन्च की गई ऑल्टो K10 हो गई है। बाजार में कंपनी ने इसे पिछले साल ही लॉन्च किया था। इसके लॉन्च के कारण कई लोगों को काफी खुशी हुई थी। क्योंकि ये सबसे किफायती और फीचर्स में बेहतरीन कार में से एख है। आपको बता दें कंपनी अपनी इस कार पर डिस्काउंट ऑफर 25 हजार रुपये का दे रही है। इतना ही नहीं इसके साथ -साथ 29,000, की छूट वैगनार पर और सेलेरियो पर 5,000 रुपये से लेकर 59,000 तक की छूट मिल रही है।

    ये भी पढ़ें - 

    Toyota Hyryder Vs Hyundai Creta : दोनों में सबसे अधिक कौन दमदार, कंपैरिजन देख आप भी हो जाएंगे हैरान !

    Tata Tiago EV : दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कितनी अलग है टाटा टियागो, लॉन्चिंग के बाद सामने आई ये जानकारी

    Maruti Alto K10 इंजन और कीमत

    Alto K10 में 1.0L K10 इंजन है जो 66 bhp की पावर और 89 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जो 24.39 किमी/लीटर है। वहीं नई ऑल्टो K10 की कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह टॉप मॉडल vxi+ के लिए 5.83 लाख रुपये तक जाती है।

    Maruti Alto K10 फीचर्स

    इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी, पावर विंडो बटन, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल मिरर और मैनुअल एयर कंडीशनिंग मिलता हैं।