विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Baleno Facelift को मिला नया इंजन, एक लीटर में कितनी मिलेगी माइलेज

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति की ओर से हाल में ही Maruti Baleno Facelift को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Maruti Baleno Facelift को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई इस कार से एक लीटर पेट्रोल में कितनी माइलेज मिल सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Maruti Baleno Facelift

मारुति की ओर से हाल में ही प्रीमियम हैचबैक कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी में नया इंजन भी दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से ऑफर किए गए नए इंजन के तौर पर 1.2 लीटर की क्षमता का नया इंजन दिया गया है। इस इंजन को पेट्रोल और सीएनजी में ऑफर किया गया है। पेट्रोल के साथ यह 82.93 पीएस की पावर और 112.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है। सीएनजी के साथ यह कार 69.75 पीएस की पावर और 101.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है।

कितनी है माइलेज

मारुति की ओर से बलेनो फेसलिफ्ट की माइलेज की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी गई है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बलेनो फेसलिफ्ट के पेट्रोल वर्जन से एक लीटर पेट्रोल में 23.80 किलोमीटर से लेकर 24.77 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है। वहीं इस गाड़ी के सीएनजी वर्जन से एक किलोग्राम सीएनजी में 33.61 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

कैसे हैं फीचर्स

मारुति की ओर से बलेनो फेसलिफ्ट के फ्रंट को बदल दिया गया है। इसमें नई ग्रिल, एलईडी फॉग लैंप, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स को दिया गया है। इसके साथ ही इस कार में एनालॉग इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एमआईडी, फिजिकल बटन, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, वायरलैस चार्जर, क्‍लेरियन ऑडियो सिस्‍टम, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई-बीम असिस्ट, टीपीएमएस, छह एयरबैग, ईबीडी, एबीएस, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है कीमत

मारुति की बलेनो फेसलिफ्ट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.58 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- In Pics: Maruti Baleno Facelift में क्‍या है खासियत, कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत