Maruti Brezza Facelift के लॉन्च से पहले हो गई Crash Testing, कितनी है सुरक्षित?
वाहन निर्माता मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza Facelift को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले ही इसका Crash Tes ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को कल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही BNCAP ने इसका Crash Test कर दिया है। इस टेस्ट में एसयूवी को सुरक्षा के लिए कितने अंक मिले हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Brezza Facelift का हुआ क्रैश टेस्ट
मारुति की ओर से ब्रेजा फेसलिफ्ट के लॉन्च से पहले ही भारत एनसीएपी की ओर से इसका क्रैश टेस्ट किया गया है। जिसके नतीजों को सार्वजनिक भी कर दिया गया है।
कितनी मिली रेटिंग
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को क्रैश टेस्ट में पूरे पांच अंक दिए गए हैं। टेस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक यह एसयूवी व्यस्कों के साथ ही बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।
व्यस्कों के लिए कितनी सुरक्षित
भारत एनसीएपी की ओर से किए गए क्रैश टेस्ट में ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी को फ्रंटल टेस्ट में 14.41, साइड मूवेबल टेस्ट में 16 अंंक मिले हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को 32 में से 30.41 अंक मिले हैं।
बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित
इसी टेस्ट में बच्चों के लिए यह गाड़ी कितनी सुरक्षित है, इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक डायनेमिक स्कोर में 24, सीआरएस इंस्टालेशन में 12 और वीएएस टेस्ट में सात अंक हासिल हुए हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 43 अंक मिले हैं।
Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्च
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी को अपडेट के साथ कल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में ब्रेजा को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- Victoris की तरह Maruti Brezza CNG Facelift में मिल सकती है नई Technology? खरीदारों को मिलेगा फायदा