Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Victoris की तरह Maruti Brezza CNG Facelift में मिल सकती है नई Technology? खरीदारों को मिलेगा फायदा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में कारों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ Maruti Brezza Facelift क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में मारुति की ओर से अलग अलग सेगमेंट में Alto से लेकर Invicto तक ऑफर की जाती हैं। निर्माता कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी को विक्‍टोरिस की तर्ज पर अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। अगर इस तकनीक के साथ ब्रेजा को लॉन्‍च किया जाता है तो क्‍या ऐसा कदम मारुति के लिए गेमचेंजर बन सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च होगी Maruti Brezza Facelift

    मारुति की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ब्रेजा की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

    क्‍या मिलेगा अंडरबॉडी CNG टैंक?

    मारुति की ओर से ब्रेजा में सबसे बड़े बदलाव के तौर पर अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को दिया जा सकता है। अभी तक इस तकनीक को मारुति की ओर से सिर्फ विक्‍टोरिस में ही दिया गया है।

    क्‍या होगा फायदा?

    मारुति जिस सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर करती है। उस सेगमेंट में सभी निर्माताओं की ओर से कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। इसी सेगमेंट के वाहनों की देश में सबसे ज्‍यादा मांग भी रहती है। ऐसे में मारुति को ब्रेजा में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ ऑफर करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    कैसे मिलेगा फायदा

    मारुति ब्रेजा अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। हर महीने इस एसयूवी की हजारों यूनिट्स की बिक्री होती है। जिसमें से करीब एक तिहाई संख्‍या सीएनजी यूनिट्स की होती है। लेकिन अभी सीएनजी टैंक के कारण सामान रखने में परेशानी होती है, जो अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के कारण दूर हो सकती है।

    कितना है बूट स्‍पेस

    अभी पेट्रोल वेरिएंट मारुति ब्रेजा में 328 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस मिलता है, जो सीएनजी के कारण काफी कम हो जाता है। लेकिन अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के कारण गाड़ी को न सिर्फ कम खर्च में ही चलाया जा सकता है बल्कि पूरा बूट स्‍पेस का उपयोग भी किया जा सकता है।

    इंजन में बदलाव भी बनेगा चुनौती

    मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में सिर्फ अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को ही नहीं दे रही बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। जिसके साथ छह स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी मिलेगा। अगर नए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ब्रेजा फेसलिफ्ट को लाया जाता है तो टाटा, किआ, हुंडई जैसे निर्माताओं की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के लिए कड़ी चुनौती देने वाली एसयूवी के तौर पर एक कदम आगे जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- अगले कुछ दिनों में लॉन्‍च होंगी ये बेहतरीन कारें, Maruti से लेकर Skoda तक हैं शामिल