विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Brezza Facelift का टॉप वेरिएंट भी आ गया सामने, लॉन्‍च से पहले ही मिल गई पूरी जानकारी

Published: Tue, 21 Jul 2026 01:00 PM (IST)

वाहन निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Maruti Brezza के Facelift को इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता मारुति की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को इस हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले एसयूवी का टॉप वेरिएंट भी सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की गई वीडियो से किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Brezza Facelift होगी लॉन्‍च

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी को अपडेट के साथ इसी हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।

मिली टॉप वेरिएंट की जानकारी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को iamjaiminrathod नाम के चैनल पर पोस्‍ट किया गया है। इस वीडियो में ब्रेजा के फेसलिफ्ट वर्जन के टॉप वेरिएंट को दिखाया गया है। जिसमें गाड़ी का एक्‍सटीरियर और इंटीरियर शामिल है। अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी नहीं दी गई है।

कैसा है एक्‍सटीरियर

वीडियो में दिखाई गई यूनिट के मुताबिक इसके फ्रंट में नए डिजाइन की हेडलाइट, फ्रंट ग्रिल में बदलाव देखने को मिल रहा है। फेसलिफ्ट वर्जन में एसयूवी के बंपर को नया डिजाइन किया गया है। साथ ही इसकी फ्रंट ग्रिल को गोल्‍डन रंग में रखा गया है। साथ ही फ्रंट में पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। एसयूवी में नए डिजाइन के अलॉय व्‍हील्‍स भी दिए गए हैं।

कैसा है इंटीरियर

वीडियो के मुताबिक एसयूवी के इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया गया है। इसके साथ ही एसी पैनल को बदलकर विक्‍टोरिस की तरह किया गया है, जिसमें फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। इसमें वायरलैस चार्जिंग पैड, नया छह स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स, फ्रंट में वेंटिलेटिड सीट, सिंगल सनरूफ, एंबिएंट लाइट, टिल्‍ट और टेलीस्‍कोपिक स्‍टेयरिंग व्‍हील, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, डी-कट स्‍टेयरिंग व्‍हील जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए एक लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जा सकता है। इसके एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 81 किलोवाट की पावर और 170 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ एसयूवी में सिर्फ छह स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से लॉन्‍च की तारीख की सही जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 23 और 24 जुलाई के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में ब्रेजा को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza Facelift लॉन्‍च से पहले आ गई सामने, फ्रंट में हुआ बड़ा बदलाव