Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Escudo: इस नाम के साथ मारुति ला सकती है Grand Vitara पर आधारित सात सीटों वाली SUV, जानें डिटेल

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 12:00 PM (IST)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti सुजुकी की ओर से अगले कुछ महीनों में नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Gra ...और पढ़ें

    Maruti Suzuki अपनी नई सात सीटों वाली एसयूवी को Escudo नाम से ला सकती है।
    Maruti Suzuki अपनी नई सात सीटों वाली एसयूवी को Escudo नाम से ला सकती है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से जल्‍द ही नई SUV को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से किस नाम से सात सीटों के साथ नई एसयूवी को लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    आएगी नई 7 Seater SUV

    जानकारी के मुताबिक मारुति की ओर से इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरूआत तक नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से नई एसयूवी को सात सीटों के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स और तकनीक को भी दिया जा सकता है।

    नाम करवाया ट्रेडमार्क

    रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नई एसयूवी को लाने से पहले Escudo नाम को ट्रेडमार्क करवाया है। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस नाम से नई सात सीटों वाली एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- लॉन्‍च से पहले मारुति कर रही नई जेनरेशन Dzire की टेस्टिंग, Spy फोटो में मिली यह जानकारी

    कैसे होंगे फीचर्स

    फिलहाल नई एसयूवी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी की एसयूवी ग्रैंड विटारा की तरह ही नई सात सीटों वाली एसयूवी में फीचर्स को दिया जाएगा। इसके अलावा नई एसयूवी को भी जेड सीरीज इंजन और हाइब्रिड तकनीक के साथ लाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कितनी होगी कीमत

    मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में टाटा, महिंद्रा, एमजी जैसी कंपनियों की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी को ऑफर किया जाता है। ऐसे में मारुति की ओर से नई सात सीटों वाली एसयूवी को लाया जाता है, तो उसकी शुरूआती कीमत भी करीब 13 से 15 लाख रुपये तक हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- CNG SUV: 10 लाख से ज्‍यादा की कीमत पर इन तीन एसयूवी में मिलती है सीएनजी, चेक करें डिटेल