Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉन्‍च से पहले मारुति कर रही नई जेनरेशन Dzire की टेस्टिंग, Spy फोटो में मिली यह जानकारी

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 11:59 AM (IST)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti की ओर से जल्‍द ही नई जेनरेशन Dzire को लॉन्‍च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग वर्जन को हाल में स्‍पॉट ...और पढ़ें

    मारुति की नई जनरेशन Dzire टेस्टिंग के दौरान हुई स्‍पॉट, हो सकते हैं खास बदलाव।
    मारुति की नई जनरेशन Dzire टेस्टिंग के दौरान हुई स्‍पॉट, हो सकते हैं खास बदलाव।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति जल्‍द ही अपनी Dzire को अपडेट देने वाली है। कंपनी इस कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार को नई जेनरेशन तकनीक और डिजाइन के साथ ला सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में ही इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मारुति Dzire में क्‍या बदलाव कर सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    मारुति Dzire की आएगी नई जनरेशन

    भारत में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार के तौर पर मारुति की Dzire को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की योजना इस गाड़ी का नया जेनरेशन वर्जन लाने की है। लॉन्‍च से पहले कई चरणों में इस गाड़ी की टेस्टिंग की जा रही है। हाल में ही इस कार की जेनरेशन को टेस्टिंग के दौरान स्‍पॉट किया गया है। जानकारी के मुताबिक नई जेनरेशन Dzire को हिमाचल प्रदेश के कुफरी और नारकंडा में स्‍पॉट किया गया। हिमाचल में कंपनी इस कार की हाई अल्टीट्यूड टेस्टिंग कर रही थी। जिसमें कम तापमान से लेकर आने वाली चुनौतियों की जानकारी को लेकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Maruti EVX: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलेंगे कैसे फीचर्स, SPY इमेज में मिली जानकारी 

    मिली यह जानकारी

    कंपनी की ओर से टेस्टिंग के दौरान नई जेनरेशन Dzire को देखा गया। गाड़ी को अच्‍छी तरह से कवर किया हुआ था। फिर भी यह जानकारी मिली कि इसमें मारुति की ओर से सनरूफ जैसे फीचर को दिया जा सकता है। साथ ही गाड़ी के फ्रंट और रियर डिजाइन में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

    मिलेगा नया इंजन

    उम्‍मीद की जा रही है कि मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर में नया इंजन दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसमें 1.2 लीटर का नया जेड सीरीज इंजन दे सकती है, जिससे इनका एवरेज 35 किलोमीटर से ज्‍यादा हो सकता है। बेहतर एवरेज के लिए इस कार में नए इंजन को हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जाएगा।

    खबरें और भी

    कब होगी लॉन्‍च

    फिलहाल कंपनी की ओर से नई जेनरेशन Dzire के लॉन्‍च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इस कार को इस साल फेस्टिव सीजन के शुरू होने के समय तक लाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Sedan Cars: फरवरी 2024 में रही इन मिड साइज सेडान कारों की मांग, जानें किसकी हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री