Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sedan Cars: फरवरी 2024 में रही इन मिड साइज सेडान कारों की मांग, जानें किसकी हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 02:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के अलावा आराम और लग्‍जरी के लिए सेडान कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। कई बड़ी कंपनियों की ओर से इस सेगमेंट में अपन ...और पढ़ें

    February 2024 में इन Sedan Cars की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री।
    February 2024 में इन Sedan Cars की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री।

    HighLights

    1. एसयूवी और हैचबैक के साथ मिड साइज सेडान कारों की भी रही मांग।
    2. Skoda, Hyundai, Honda, Volkswagen की सेडान कारों की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size Sedan Car सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको February 2024 के दौरान Top Mid Size Sedan Cars की लिस्‍ट की जानकारी दे रहे हैं।

    कितनी हुई बिक्री

    मारुति, स्‍कोडा, फॉक्‍सवैगन, होंडा और हुंडई जैसी वाहन निर्माताओं की ओर से देश में मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 के दौरान देशभर में एसयूवी और हैचबैक के साथ ही मिड साइज सेडान कारों की मांग भी देखने को मिली। इस सेगमेंट में देशभर में बीते महीने कुल 6002 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल फरवरी में इन कारों की कुल बिक्री 5721 यूनिट्स की रही थी।

    यह भी पढ़ें- Mid Size SUV: फरवरी 2024 में रही इन मिड साइज एसयूवी की मांग, जानें टॉप-10 का हाल

    सबसे ज्‍यादा रही इस सेडान कार की मांग

    फरवरी 2024 के दौरान देश में हुंडई की Verna की सबसे ज्‍यादा मांग रही। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बीते महीने में इस मिड साइज सेडान कार की कुल 1678 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इस कार की कुल सिर्फ 47 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    दूसरे नंबर पर रही Volkswagen

    फॉक्‍सवैगन की ओर से वर्टुस को मिड साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की फरवरी 2024 के दौरान कुल 1631 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल फरवरी 2023 में इस सेडान कार की कुल बिक्री 1563 यूनिट्स की रही थी।

    खबरें और भी

    तीसरे नंबर पर आई Honda

    जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से भी इस सेगमेंट में सिटी को ऑफर किया जाता है। करीब 27 साल से इस सेडान कार को भारत में पसंद किया जाता है। बीते महीने में इस कार की कुल 1184 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि फरवरी 2023 के दौरान इसकी 1963 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Skoda Slavia भी बनी पसंद

    फॉक्‍सवैगन की वर्टुस की तरह ही स्‍कोडा की स्‍लाविया को भी मिड साइज सेडान के तौर पर लाया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की फरवरी 2024 के दौरान 1028 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इस कार को 1356 लोगों ने खरीदा था।

    Maruti Ciaz की हुई कम बिक्री

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से इस सेगमेंट में सियाज को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार की फरवरी 2024 के दौरान सिर्फ 481 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। पिछले साल फरवरी महीने में इस कार को 792 ग्राहकों ने खरीदा था।

    यह भी पढ़ें- Vehicle Sale: फरवरी 2024 में कितने वाहनों की हुई बिक्री, SIAM ने दी जानकारी