यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maruti की कॉम्पैक्ट सेडान Dzire Facelift जल्द होगी लॉन्च, इंजन, डिजाइन, फीचर्स में होंगे बदलाव
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन कारों को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। मारुति जल्द ही अपनी कॉम ...और पढ़ें

HighLights
- Maruti Dzire के Facelift को लाने की हो रही है तैयारी
- सितंबर के आखिर में या अक्टूबर में हो सकती है लॉन्च
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन कारों, एमपीवी और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्द ही Dzire के Facelift वर्जन को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें किस बदलाव किए जा सकते हैं और इसे किस कीमत पर कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
जल्द आएगी Maruti Dzire Facelift
मारुति सुजुकी की ओर से जल्द ही Dzire Facelift को लॉन्च किया जा सकता है। मारुति अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार Dzire के फेसलिफ्ट में कई बड़े बदलाव भी कर सकती है। जिसमें इंजन, डिजाइन और फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Maruti eVX: इस गाड़ी से होगी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मारुति की एंट्री, जनवरी 2025 में होगा डेब्यू
सितंबर-अक्टूबर में होगी लॉन्च
फिलहाल मारुति ने Dzire Facelift के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी को साझा नहीं किया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे सितंबर के आखिर या अक्टूबर तक भारतीय बाजार में लाया जा सकता है।
मिल सकता है इंजन
Maruti Dzire 2024 में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी गाड़ी के इंजन को बदलकर नया जेड सीरीज इंजन दे सकती है। इसी इंजन को मारुति ने मई 2024 में लॉन्च हुई New Swift 2024 में भी दिया है। नया इंजन मिलने से इसके माइलेज (Dzire facelift mileage) में बढ़ोतरी हो सकती है।
खबरें और भी

मिलेंगे नए फीचर्स
मारुति की ओर से नई सेडान कार में कई बेहतरीन फीचर्स (Dzire facelift features) को भी दिया जा सकता है। नए फीचर्स के तौर पर इसमें सिंगल पेन सनरूफ को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसे टॉप वेरिएंट में ही ऑफर किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो डिजायर अपने सेगमेंट की पहली सेडान कार होगी जिसमें सनरूफ जैसे फीचर को ऑफर किया जाएगा। सनरूफ के साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, बड़ी इंफोटेनेंट स्क्रीन, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टैंडर्ड छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, आइसोफिक्स जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कीमत में होगा बदलाव
मारुति की नई सेडान Dzire Facelift के लॉन्च के समय ही इसकी सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस सेडान कार के फेसलिफ्ट वर्जन को ज्यादा आकर्षक कीमत लॉन्च करने के लिए मौजूदा वर्जन के मुकाबले कुछ कीमत कीमत पर लाया जा सकता है।