Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Ertiga की May 2024 में रही सबसे ज्‍यादा मांग, जानें सात सीटों वाली गाड़ियों की लिस्‍ट में शामिल हुई कौन सी MPV और SUV

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:29 AM (IST)

    भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। May ...और पढ़ें

    May 2024 के दौरान किन सात सीटों वाली SUV और MPV की रही सबसे ज्‍यादा मांग। जानें डिटेल।
    May 2024 के दौरान किन सात सीटों वाली SUV और MPV की रही सबसे ज्‍यादा मांग। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. May 2024 के दौरान सात सीटों वाली MPV और SUV की रही मांग
    2. ग्राहकों ने सबसे ज्‍यादा Maruti Ertiga को किया पसंद
    3. Top-5 में महिंद्रा की दो एसयूवी को भी मिली जगह

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। May 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top 5) सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया।

    Maruti Ertiga

    देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों के साथ अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। सात सीटों के विकल्‍प के साथ आने वाली इस एमपीवी की May 2024 में 13893 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि साल May 2023 में इसकी कुल 10528 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Mahindra Scorpio

    सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी May 2024 के बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं।बीते महीने में स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की एसयूवी की कुल बिक्री 13717 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल May महीने में इनकी कुल बिक्री 9318 यूनिट्स हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Car Driving safety Tips: थकान के साथ कार चलाना हो सकता है खतरनाक, जानें किन तरीकों से रहेंगे सुरक्षित

    Toyota Innova

    जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जा रहा है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। May 2024 के दौरान इसकी कुल 8548 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी सिर्फ 7776 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    खबरें और भी

    Mahindra Bolero

    स्‍कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा अपनी क्‍लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी है। May 2024 के दौरान इसकी कुल 8026 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि May 2023 के दौरान इसकी कुल 8170 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Kia Carens

    बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में आखिरी पायदान पर Kia की Carens एमपीवी रही। May 2024 के दौरान इसकी कुल 5316 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले May 2023 में इस एसयूवी को 6367 लोगों ने खरीदा था।

    यह भी पढ़ें- गिरावट के बाद भी May 2024 में सबसे ज्‍यादा हुई Toyota Fortuner की बिक्री, Full Size SUV सेगमेंट में किसका रहा कैसा हाल, जानें डिटेल