यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नए साल पर मारुति की कार खरीदने की है प्लानिंग तो पहले ही जान लें वेटिंग पीरियड
भारतीय बाजार में मारुति की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आपको बता दे हाल के दिनों में मारुति ने अपने कई मॉडल्स को लॉन्च किया है। लेकिन उनकी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप नए साल पर अपने लिए मारुति की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इसका कुछ चुनिंदा मॉडलों की वेटिंग पीरियड की लिस्ट लेकर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की कई कारें लगभग नौ महीने की वेटिंग पीरियड पर है। इसकी वेटिंग पीरियड की सीमा 2.5 महीने से नौ महीने के बीच की है। हालांकि की कुछ मॉडल्स पर सीमा कम की भी है।
हर जगह की वेटिंग पीरियड अलग है
आपको बता दे हर जगह की वेटिंग पीरियड गाँव शहर के हिसाब से है। यानी हर जगह वेटिंग पीरियड अलग -अलग होगा हर जगह का सामान्य नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार, MSIL की अत्यधिक लोकप्रिय MPV Ertiga की वर्तमान में नौ महीने की सबसे लंबी वेटिंग लिस्ट में शामिल है। इसके बाद हाल के दिनों में लॉन्च की गई सब-कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा की वेटिंग पीरियड लगभग तीन महीने की है।
2.5 महीने का वेटिग पीरियड
इस लिस्ट में हैचबैक कार के अलावा स्विफ्ट भी है। इस मॉडल के लिए ग्राहको को लगभग 2.5 महीने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा Grand Vitara, XL6 और Baleno जैसे वाहनों के लिए तीन महीने का वेटिंग पीरियड होगा। इसी तरह से सब-कॉम्पैक्ट सेडान Dzire रेंज में 1 महीने का वेटिंग पीरियड है। वहीं आपको बता दे Maruti Suzuki सियाज के लिए 1.5 महीने का वेटिंग टाइम है।
Alto, Wagon R पर हफ्तों का वेटिग पीरियड
दूसरी ओर हाल के दिनों में लॉन्च हुई Alto, Wagon R, S-Presso और Celerio जैसी कारों की अधिक किफायती रेंज के लिए वेटिंग पीरियड अधिक नहीं है। ऑल्टो के लिए वेटिंग पीरियड एक हफ्ते का है, जबकि Wagon R, एस-प्रेसो और सेलेरियो के लिए यह एक महीने से भी कम है।
खबरें और भी
Grand Vitara
हाल के दिनों में भारतीय बाजार में Grand Vitara सबसे प्रीमियम कार को मारुति ने लॉन्च किया है। जिसे तीन महीने पहले बिक्री के बाद से कुल मिलाकर 56,000 बुकिंग प्राप्त हुई थी। इसके लिए अवधि 8 से 9 महीने तक की है।
