Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti कर रही Strong Hybrid तकनीक के साथ एसयूवी लाने की तैयारी, 2025 में हो सकती है लॉन्‍च

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 07:00 PM (IST)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से Strong Hybrid तकनी ...और पढ़ें

    मारुति किस एसयूवी को स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक के साथ ला सकती है। आइए जानते हैं।
    मारुति किस एसयूवी को स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक के साथ ला सकती है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. मारुति ला सकती है Fronx का Strong Hybrid वर्जन
    2. Bharat Mobility 2025 में किया जा सकता है पेश

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने सबसे ज्‍यादा वाहनों की बिक्री करने वाली निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना अगले कुछ महीनों के दौरान Strong Hybrid तकनीक वाली गाड़ी को लॉन्‍च करने की है। किस सेगमेंट में एसयूवी को लाया जाएगा। कब तक इसे लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Strong Hybrid तकनीक के साथ आएगी एसयूवी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना Strong Hybrid तकनीक के साथ नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की है। जानकारी मिल रही है कि कंपनी की ओर से क्रॉस ओवर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Maruti Fronx को Strong Hybrid तकनीक के साथ ला सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी को नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2024 से पहले इन कारों के आए Limited Edition, ग्राहकों को हो रहा हजारों रुपये का फायदा

    फेसलिफ्ट के साथ मिलेगी तकनीक

    जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को अगले साल लाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में उम्‍मीद है कि इसमें स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक को देकर कम बजट वाले मास सेगमेंट में अन्‍य कंपनियों को तगड़ी चुनौती दी जाए। फेसलिफ्ट के साथ नई तकनीक को देने के अलावा कंपनी इसमें कई बड़े बदलाव भी कर सकती है।

    क्‍या हो सकते हैं बदलाव

    Maruti Fronx के Facelift वर्जन में कंपनी नए इंजन को दे सकती है। इसमें Z12E इंजन को दिया जा सकता है। नए इंजन के साथ एसयूवी एक लीटर में करीब 30 से 35 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है। इसके साथ ही इसके डिजाइन और फीचर्स में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। जिसमें नए बंपर, हेडलाइट्स, इंटीरियर को दिया जा सकता है। साथ ही इसमें सनरूफ को भी दिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कब तक होगी लॉन्‍च

    कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि जिस तरह Maruti Fronx को Auto Expo 2023 में पहली बार पेश किया गया था और बाद में अप्रैल 2023 में लॉन्‍च किया गया था। उसी तरह Maruti Fronx Facelift को भी Bharat Mobility 2025 में पेश किया जाएगा। इसके कुछ समय बाद एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पहली बार EVX के तौर पर पहली गाड़ी को लॉन्‍च भी किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Bharat Mobility 2025: दिल्ली में तीन जगहों पर आयोजित होगा Auto Expo, कैसा रहेगा पूरा शेड्यूल, पढ़ें पूरी खबर