Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Brezza Facelift का ARAI आंकड़ा आया सामने, जानिए किस वेरिएंट में कितना मिलेगा माइलेज

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 01:30 PM (GMT+05:30)

    Maruti Brezza Facelift Mileage: मारुति ने ब्रेजा फेसलिफ्ट का माइलेज जारी कर दिया है। 7.40 लाख से शुरू होने वाली इस कॉम्पैक्ट SUV का माइलेज 19.96kmpl स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने 2026 Brezza Facelift के ARAI माइलेज के आंकड़ों का खुलासा कर दिया है। इस अपडेटेड कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती कीमत 7.40 लाख है और यह नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और CNG विकल्पों के साथ आती है। इंजन और ट्रांसमिशन के आधार पर इसका दावा किया गया माइलेज 19.96kmpl से 26.90km/kg है।

    इंजन और पावर

    नया 1.0L डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन 110hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 103hp की पावर और 129nm का टॉर्क देता है। 1.5 लीटर CNG वेरिएंट सीएनजी मोड में 88hp की पावर और 121.5nm का टॉर्क देता है जबकि पेट्रोल पर चलने पर यह 103hp की पावर और 139nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    कितना है माइलेज?

    CNG वाली ब्रेजा इस रेंज में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला मॉडल जिसका क्लेम्ड माइलेद 26.90km/kg है। पेट्रोल वेरिएंट्स में नैचुरली एस्पिरेटेड मैनुअल सबसे ज्यादा 21.09kmpl का माइलेज देता है जबकि टर्बो पेट्रोल मैनुअल 20.47kmpl का माइलेज देता है।

    पुराने मॉडल से तुलना

    पुराने Brezza मॉडल की तुलना में हर इंजन के माइलेज के दावे में कुछ सुधार देखा गया है। LXi और VXi ट्रिम्स में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल अब 21.09kmpl का माइलेज देता है जो पहली 17.80kmpl था। मैनुअल का माइलेज 19.89kmpl से बढ़कर 20.81kmpl हो गया है जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट अब 20.17kmpl का माइलेज देता है जो पहले 19.80kmpl था।

    खबरें और भी

    Brezza CNG भी पहले से ज्यादा माइलेज देने वाली बन गई है। इसका क्लेम्ड माइळेज 25.51km/kg से बढ़कर 26.90km/kg हो गया है।

    टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स का माइलेज

    Facelift मॉडल में टर्बो-पेट्रोल इंजन पेश किया गया है जो LXi, VXi, ZXi और ZXi+ ट्रिम्स में उपलब्ध है। माइलेज के दावे की बात करें तो LXi और VXi वेरिएंट्स का माइलेज 20.47kmpl है जबकि ZXi और ZXi+ का माइलेज 19.96kmpl है।

    यह भी पढ़ें- 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift लॉन्च: मिलेगा 5-स्टार सेफ्टी, टर्बो पेट्रोल इंजन और अंडरबॉडी CNG टैंक