विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब Maruti Suzuki भी बढ़ा रही कारों की कीमत, कब से कितनी होंगी महंगी

Published: Tue, 21 Jul 2026 05:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से भी कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से भी अपनी कारों की कीमत को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कब से कारों को महंगा किया जा सकता है। किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी होंगी कारें

मारुति की ओर से जानकारी दी गई है वह अपनी कारों की कीमत को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही अपनी सभी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी।

कितनी महंगी होंगी

मारुति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कारों की कीमत में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। यह बढ़ोतरी सभी कारों पर अलग अलग की जाएगी।

क्‍यों होगी बढ़ोतरी

निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह बीते कुछ महीनों से लागत कम करने के उपायों के ज़रिए लागत के असर को जितना हो सके कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन महंगाई का बोझ अब बहुत ज़्यादा बढ़ गया है और लागत से जुड़ी मुश्किल स्थितियाँ बनी हुई हैं, इसलिए मारुति बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है, साथ ही यह भी पक्का कर रही है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो।

कब से होंगी महंगी

मारुति की कारों की नई कीमत को अगस्‍त में लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि अगस्‍त में किस तारीख से कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है।

अन्‍य निर्माता भी कर चुके हैं बढ़ोतरी

मारुति से पहले भी कई निर्माताओं की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। मारुति से पहले महिंद्रा, टाटा, किआ जैसे निर्माताओं की ओर से कीमत को बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza Facelift का टॉप वेरिएंट भी आ गया सामने, लॉन्‍च से पहले ही मिल गई पूरी जानकारी