Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Suzuki Dussehra Offers: मारुति की इन गाड़ियों पर होगी धमाकेदार बचत, फिर नहीं मिलेगा ये शानदार मौका

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 06:08 PM (IST)

    Maruti Suzuki Dussehra Offers मारुति अपनी गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी अपने लिए एक नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इन पर नजर जरूर ड ...और पढ़ें

    मारुति की इन गाड़ियों पर बचत ही बचत
    मारुति की इन गाड़ियों पर बचत ही बचत

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  Maruti Suzuki Dussehra Offers: भारतीय बाजार में इस समय वाहन निर्माता कंपनी अपनी गाड़ियों पर बंपर छूट ऑफर कर रही हैं। अगर आप इस दशहरा या दिवाली अपने लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे है तो मारुति आपको कई बेहतरीन छूट दे रही है। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में आपकी पसंदीदा कार पर कितनी छूट है।

    Maruti WagonR

    मारुति वैगनआर हैचबैक के  मैनुअल और एएमटी दोनों वेरिएंट पर 31,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जहां बेस ट्रिम्स पर 15,000 रुपये की छूट है, वहीं रेंज टॉपिंग ट्रिम्स 5,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। अभी यह कार  1.0L और 1.2L डुअलजेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 67bhp और 90bhp का टॉर्क जनरेट करता है।

    Maruti Suzuki Alto 800

    कंपनी मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 पर 36,000 रुपये (केवल उच्च ट्रिम्स) पर छूट दे रही है। वहीं हैचबैक के निचले ट्रिम्स पर 11,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 796cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 22.74kmpl का माइलेज देती है। इसका सीएनजी वेरिएंट  30.46 किमी/किलोग्राम की ईंधन क्षमता देता है।

    Maruti Alto K10

    हाल के दिनों में ही वाहन निर्माता कंपनी ने ऑल्टो K10 को लॉन्च किया था, लेकिन अगर आप इस कार को खरीदना चाह रहे हैं तो इसपर कंपनी 39,500 रुपये की छूट दे रही है। ग्राहक इसके मैनुअल और एएटी दोनों वेरिएंट पर ऑफर का फायदा उठा सकते है। नई मारुति ऑल्टो K10 67bhp, 1.0L K10C पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Mahindra Scorpio Classic S vs Bolero Neo N10 (O): दोनों में सबसे दमदार और फीका कौन? यहां देखें तुलना

    Tata Tigor EV: जल्दी करें अपने बजट को फिट! टाटा लेकर आ रहा है नए फीचर्स के साथ अपडेटेट ईवी, जानें डिटेल्स

    Maruti Suzuki Swift

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर 47,000 रुपये (केवल एएमटी वेरिएंट पर) तक की कुल छूट मिल रही है। ग्राहक  मैनुअल वेरिएंट पर 47,000  रुपये का लाभ उठा सकते है। वर्तमान में ये 90bhp, 1.2L DUaljet पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स  ऑप्शन के साथ आती है।

    Maruti Suzuki Celerio

    कंपनी नए मारुति सुजुकी सेलेरियो मैनुअल वेरिएंट पर 51,000 रुपये तक का लाभ दे रही है। इसमें 30,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट  भी मिल रही है। वहीं Celerio AMT और CNG वर्जन  पर  41,000 रुपये और 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।