यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maruti Suzuki का भारत को लेकर क्या है प्लान, आखिर क्यों है बायोगैस पर फोकस
कंपनी जापान यूरोप और भारत के लिए एक साथ रणनीति तैयार कर रही है सुजुकी ने पुष्टि की है कि वह वित्त वर्ष 2030 तक भारत में 6 इलेक्ट्रिक वाहन को पेश करने ...और पढ़ें

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने वित्त वर्ष 2030 के लिए अपनी वैश्विक विकास रणनीति की घोषणा की है इसका मकसद सिर्फ यही है कि 'वैल्यू पैक्ड उत्पाद' देना है। कंपनी का लक्ष्य भारत में 2070 तक कार्बन neutrality को हासिल करना है।
FY 2030 के रोडमैप में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन और कार्बन न्यूट्रल ICE इंजन दोनों ही शामिल हैं जो CNG, बायोगैस और इथेनॉल मिक्स जैसे ऑप्शनल ईंधन का लाभ उठा सकते हैं। चलिए आपको ये समझाते हैं कि कंपनी का विजन भारत को लेकर क्या है। आखिर वाहन निर्माता कंपनी भारत में क्या कुछ बदलाव करने वाली है और क्या कुछ नया होगा।
भारत के लिए कंपनी का विजन
भारतीय बाजार में मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। कंपनी जापान, यूरोप और भारत के लिए एक साथ रणनीति तैयार कर रही है, सुजुकी ने पुष्टि की है कि वह वित्त वर्ष 2030 तक भारत में 6 इलेक्ट्रिक वाहन को पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी की ओर से पहली ईवी EVX SUV कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा जिसे हाल ही में 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित भी किया गया था। इसमें 60 kWh बैटरी पैक और 550 किमी की दावा की गई सीमा शामिल है। EVX का प्रोडक्शन वेरिएंट 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।
6 ईवी होगी लॉन्च
कुल मिलाकर सुजुकी कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2030 तक अपने भारत पोर्टफोलियो में 15 प्रतिशत बैटरी ईवी अनुपात रखने की है, जिसमें सभी 6 ईवी लॉन्च और बिक्री के साथ हैं। इसके साथ कंपनी कुछ ऐसे मॉडल पेश करेगी जो सीएनजी, बायोगैस और इथेनॉल मिश्रण जैसे सेफ और स्वच्छ ईंधन पर चल सकें। सुजुकी का लक्ष्य 2050 तक जापान और यूरोप में और 2070 तक भारत में कार्बन neutrality को हासिल करना है।
खबरें और भी
भारत में बायोगैस पर फोकस
जैसा की आपको हम बता चूके है कंपनी का फोकस भारत को लेकर काफी बढ़िया है। ऑटो एक्सपो 2023 में जहां मारुति सुजुकी ने ई85 ईंधन (85 प्रतिशत इथेनॉल, 15 प्रतिशत पेट्रोल) पर चलने में सक्षम फ्लेक्स-ईंधन वैगनआर प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया था। इसके साथ अभी तक लॉन्च होने वाली Brezza S-CNG को अन्य मॉडलों जैसे आउटगोइंग सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड, ग्रैंड विटारा के बीच भी प्रदर्शित किया गया था।
.jpg)
.jpg)