यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maruti Swift CNG 12 September को हो सकती है लॉन्च, पेट्रोल के मुकाबले होगी 70-90 हजार रुपये तक महंगी
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki जल्द ही अपनी हैचबैक Swift को सीएनजी अवतार में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर स ...और पढ़ें

HighLights
- मारुति की ओर से Swift CNG को 12 सितंबर तक लॉन्च किया जाएगा
- स्विफ्ट में एक से ज्यादा वेरिएंट्स में दिया जा सकता है CNG का विकल्प
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मारुति की ओर से मई 2024 में ही नई जेनरेशन Maruti Swift को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसके सीएनजी वेरिएंट को भी लॉन्च कर सकती है। Maruti Swift CNG को कब तक लॉन्च किया जाएगा। पेट्रोल के मुकाबले इसकी कीमत कितनी हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी Maruti Swift CNG
मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली नई जेनरेशन Swift को CNG के साथ लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन से पहले मारुति दे रही Ignis से Ciaz पर बचत का मौका, Jimny पर भी मिल रहा लाखों का डिस्काउंट
कितना दमदार इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से Maruti Swift CNG में नया जेड सीरीज इंजन ही दिया जाएगा। इस तीन सिलेंडर इंजन की क्षमता 1.2 लीटर की होगी। इस इंजन से सीएनजी मोड में 69 पीएस की पावर और 97 न्यूटन मीटर के करीब का टॉर्क मिल सकता है।
Swift CNG features
मारुति की ओर से नई जेनरेशन Swift में जिन फीचर्स को दिया जाता है। वही फीचर्स CNG वेरिएंट्स में भी ऑफर किए जाएंगे। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर एबीएस, ईबीडी के साथ ही छह एयरबैग्स भी ऑफर किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें वायरलैस एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, 17.78 सेमी का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल एसी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
खबरें और भी

कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से Swift CNG के लॉन्च को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 सितंबर को इसे लॉन्च (Maruti Swift CNG Launch date) किया जा सकता है।
Maruti Swift CNG price
मारुति की ओर से Swift CNG को एक से ज्यादा वेरिएंट में लाया जा सकता है। ऐसे में इसकी संभावित कीमत पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 70 से 90 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मारुति की ओर से स्विफ्ट की नई जेनरेशन को 6.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।