मारुति कर रही है बड़ी तैयारी, लाएगी पांच नई एसयूवी, कब तक हो सकती हैं लॉन्च
वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अगले कुछ समय में कई नई एसयूवी को लॉन्च किया जा सकत ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। हर महीने लाखों की संख्या में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से भी अगले कुछ महीनों में कई नए वाहनों को लॉन्च किया जा सकता है। एसयूवी सेगमेंट में निर्माता की ओर से किन नए विकल्पों को ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मारुति लॉन्च करेगी नई एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से अगले कुछ महीनों के दौरान कई नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता ने औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही नई एसयूवी को ऑफर किया जा सकता है।
Maruti Brezza Facelift
मारुति सुजुकी की ओर से ब्रेजा एसयूवी को भारत में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसकी लगातार टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान एसयूवी को कई बार देखा गया है। उम्मीद है कि इसे अगले तीन से चार महीनों में पेश किया जा सकता है।
Maruti Grand Vitara में मिलेगा सात सीटों का विकल्प
निर्माता ने औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली ग्रैंड विटारा के सात सीटों वाले विकल्प को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी को भी भारत में 2026 में ही लॉन्च किया जा सकता है।
खबरें और भी
Maruti Fronx को मिल सकता है फ्लेक्स फ्यूल का विकल्प
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स को भी ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता इस एसयूवी के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को भी भारत में पेश कर सकती है। इसके साथ ही इसे हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जा सकता है।
आ सकती है इलेक्ट्रिक एमपीवी
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से भारत में नई इलेक्ट्रिक एमपीवी को भी लॉन्च किया जा सकता है। जिसे निर्माता की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा से प्रेरित होकर बनाया जा रहा है। इसे अगले साल तक भारत में ऑफर किया जा सकता है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी भी होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2027 में ही मारुति की ओर से नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी को Tata Punch को चुनौती देने के लिए लाया जा सकता है।