Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    2026 Mercedes Maybach GLS हुई पेश, नए फीचर्स AI असिस्टेंट और पावरफुल V8 इंजन

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:41 PM (IST)

    Mercedes-Maybach: मर्सिडीज-बेंज ने 2026 Maybach GLS फेसलिफ्ट पेश की है। इसमें नया डिजाइन, शानदार हाइपरस्क्रीन, AI असिस्टेंट और पहले से ज्यादा पावरफुल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज ने Maybach GLS के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल को पेश कर दिया है। यह बेहद लग्जरी SUV कुछ महीने पहले सामने आई 2026 GLS फेसलिफ्ट से मिलते-जुलते लुक के साथ आती है लेकिन इसमें Maybach के कई खास बदलाव, एक ज्यादा पावरफुल V8 इंजन और पहले से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। बोनट पर लगे मर्सिडीज-बेंज के लोगों को भी ऑप्शन के तौर पर लगाट वाला बनाया जा सकता है।

    कलर ऑप्शन

    इसमें दो नए बाहरी कलर डार्क पेट्रोल और वर्डे सिल्वर मैटेलिक भी दिए गए हैं। इसका साइड प्रोफाइल मौजूदा Maybach GLS से काफी हत तक मिलता-जुलता है। लेकिन, इस अपडेटेड मॉडल में स्टैंडर्ड के तौर पर नए 22-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं जबकि 23-इंच के मोनोब्लॉक व्हील्क का विकल्प भी उपलब्ध है। रात के समय गाड़ी में चढ़ने-उतरने में मदद के लिए लाइट वाले पावर्ड साइड स्टेप्स स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए हैं।

    इंटीरियर और फीचर्स

    Mercedes की कई नई गाड़ियों की तरह 2026 Maybach GLS में भी हाइपरस्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसमें 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट, पैसेंजर और इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले शामिल हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर पर चलता है जो OTA अपडेट्स और एक नया AI असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यह AI असिस्टेंट ChatGPT, Google Gemini और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट को एक साथ जोड़ता है।

    साउंड सिस्टम के अपडेट्स

    आगे की सीटों के मसाज फंक्शन में सुधार किया गया है जबकि पीछे की सीटों का मसाज अब फुटरेस्ट तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा, लेदर अपहोलस्ट्री के नए विकल्प और कलर स्कीम भी दिए गए हैं। बर्मेस्ट 3D साउंट सिस्टम को 13 से बढ़ाकर 15 स्पीकरों के साथ 710W एंप्लीफायर में अपग्रेड किया गया है।

    खबरें और भी

    इंजन और पावर

    2026 Maybach GLS 680 में मर्सिडीज-बेंज का अपग्रेडेड M177 इवो 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। इसका पावर आउटपुट बढ़कर 603hp और 805nm टॉर्क हो गया है जो कि पुरानी Maybach GLS से 53hp और 121nm ज्यादा है। इस इंजन को 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है जो 23hp का टैंपररी बूस्ट देता है।

    यह भी पढ़ें- अब Maruti Suzuki भी बढ़ा रही कारों की कीमत, कब से कितनी होंगी महंगी