Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MG Air Electric Car: एमजी की सस्ती इलेक्ट्रिक कार जनवरी में इस दिन हो सकती है लॉन्च, सामने आई ये जानकारी

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 02:22 PM (IST)

    MG Air Electric Car वाहन निर्माता कंपनी एमजी मोटर अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एक छोटे साइज वाली इलेक्ट्रिक क ...और पढ़ें

    MG Air Electric Car Launched Date reveal, See Full Details
    MG Air Electric Car Launched Date reveal, See Full Details

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Air Electric Car: टाटा की Tiago EV वर्तमान समय में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है और इसे टक्कर देने के लिए MG मोटर भारत में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे एयर इलेक्ट्रिक कार (Air Electric Car) कहा जा रहा है।

    इसे कुछ समय ही सड़कों पर टेस्ट करते देखा गया है। अब इससे जुड़ी एक और जानकारी समाने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमजी एयर इलेक्ट्रिक कार को 5 जनवरी, 2023 को पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने डीलरशिप पर ' ब्लॉक योर डेट' वाला आमंत्रण भेजा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस दिन ब्रांड की नहीं इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जाएगा।

    दो बैटरी विकल्प के साथ हो सकती पेश

    चीन में मिलने वाली MG Air EV के आधार पर उम्मीद है कि भारत में आने वाला मॉडल सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट वाले 30kW बैटरी पैक और 50kW बैटरी पैक विकल्प के साथ आ सकता है। 30kW बैटरी पैक 40 bhp की पावर देने में सक्षम है। वहीं, 50kW बैटरी पैक 67bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। विदेशों में मिलने वाले इस मॉडल को एक बार चार्ज करने पर 200km से 300km रेंज के बीच एक विकल्प मिलता है।

    Alto के साइज में करेगी एंट्री

    MG Air EV को एक छोटी कार के रूप में लाया जा रहा है। इसे 2 सीटों और 4 सीटें के विकल्प के रूप मने देखा गया है। विदेशों में मिलने वाले इसके स्टैंडर्ड व्हील बेस वेरिएंट की लंबाई 2,599mm और चौड़ाई 1,505mm है। वहीं, लॉन्ग व्हील बेस वेरिएंट की लंबाई 2,974mm और चौड़ाई 1,631mm है। इस साइज के साथ यह छोटी कार सेगमेंट में ऑल्टो के साथ मुकाबला कर सकती है।

    खबरें और भी

    MG Air EV की कीमत

    विदेशों में इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत IDR 250 मिलियन ( लगभग 13.2 लाख रुपये) और लॉन्ग वेरिएंट की कीमत IDR 300 मिलियन (लगभग 15.9 लाख रुपये) है। भारत की बात करें तो इसे 10 लाख रुपये की कीमत पर उतारा जा सकता है।

    ये भी पढ़ें-

    Disc Brake Holes: बाइक की डिस्क ब्रेक में आखिर क्यों किए जाते हैं छेद, सुरक्षा से जुड़ा है पूरा मामला

    Car Care Tips: सर्दियों में CNG भरवाते समय इन बातों का बांध लें गांठ, बच जाएंगे आपके पैसे