Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JSW MG मोटर इंडिया की नई PHEV: स्टारलाइट 560 का भारत में आगमन, जानें खासियतें

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:36 PM (IST)

    MG New SUV: JSW एमजी मोटर भारत में नई हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक SUV, एमजी स्टारलाइट 560 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें नए लुक के साथ आधुनिक फीचर्स और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW MG Motor India देश में वुलिंग स्टारलाइट 560 पर ही आधारि एक नया एनर्जी व्हीकल लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसके 16 जुलाई 2026 को लॉन्च होने की उम्मीद है। Wuling Starlight 560 के टेस्टिंग मॉडल को काफी समय से टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा जा रहा है। आइए इस SUV के डिजाइन, फीचर्स और इंजन की जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    कैसा हो सकता है डिजाइन?

    Starlight 560 का लुक सीधा (Upright) होने की उम्मीद है। पीछे की तरफ इसमें एक कनेक्टेड टेललाइट सेटअप के साथ-साथ एक छोटा रूफ स्पॉइलर मिलने की उम्मीद है जिस पर स्टॉप लैंप और शार्क फिन एंटीना लगा होगा। आगे की तरफ, इसमें स्लीक LED DRLs के साथ-साथ स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप भी दिया जा सकता है।

    क्या होंगे फीचर्स?

    MG Starlight 560 के इंटीरियर को अभी तक टेस्टिंग के दौरान नहीं देखा गया है लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि फीचर्स के मामले में यह SUV Wuling Starlight 560 जैसी हो सकती है। MG Starlight 560 में एक बड़ा 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पूरी तरह से डिजिटल रेक्टेंगुलर ड्राइवर्स डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

    साथ ही, इसे और आरामदायक बनाने के लिए स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग सीटें, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट भी मिलने की उम्मीद की जा रही है।

    इंजन और पावर

    MG Starlight 560 के कंपनी की न्यू एनर्जी व्हीकल्स रणनीति का हिस्सा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Starlight 560 को कई पावरट्रेन विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है जिसमें एक प्लग-इन हाइब्रिड और एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है। हालांकि, भारतीय मार्केट के इस हाइब्रिड वर्जन ज्यादा सही लगता है क्योंकि इस सेगमेंट में अभी भी हाइब्रिड कारों की संख्या सीमित है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- TVS से लेकर BMW तक; ये हैं देश के 4 सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतनी की जेब हो जाएगा खाली