यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MG Windsor EV में मिलेगी 135-डिग्री रिक्लाइनिंग सीट, सामने आई इंटीरियर की पहली झलक
MG Windsor EV भारतीय मार्केट में इस फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च हो सकती है। इससे पहले कंपनी ने विंडसर EV का एक नया टीजर जारी किया है। जिसमें 135-डिग्री ...और पढ़ें

HighLights
- MG Windsor EV में ऑल-ब्लैक केबिन थीम मिलेगी।
- सभी रियर पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट देगी।
- इसमें 50.6 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। MG भारतीय मार्केट में अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। MG की आगामी इलेक्ट्रिक व्हीकल विंडसर ईवी होने वाली है। कंपनी ने हाल ही में लेह की उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने का एक टीजर जारी किया था। वहीं, अब फिर से इसका एक टीजर आया है। जिसमें इसके इटीरियर की पहली झलक देखने के लिए मिली है। आइए जानते है कि इसका इंटीरियर कैसा रहने वाला है।
MG Windsor EV का कैसा है इंटीरियर
इसके नए टीजर में गाड़ी के पीछे वाली सीटे दिखाई गई है। टीजर में देखने के लिए मिल रहा है पीछे की सीटें ब्लैक लेदरेट है, जो 135-डिग्री रिक्लाइनिंग हो जाती है। इसके पीछे की सीटों में एक फोल्डआउट सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें तीन रियर सीटें एडजस्टेबल हेडरेस्ट और 3-पॉइंट सीटबेल्ट दी गई है। इसके अलावा एक रियर एसी वेंट और रियर डिफॉगर भी देखने के लिए मिलता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट के चार्ज में 150 किमी चलने वाली Tata Curvv EV के सभी वेरिएंट के फीचर्स और कीमत
इन फीचर्स से भी होगी लैस
MG Windsor EV के बाकी इंटीरियर की बात करें तो यह एक ऑल-ब्लैक स्कीम के साथ आ सकती है। हालांकि, टीजर में दिखाई दे रही एम्बिएंट लाइटिंग नीले रंग की है, लेकिन प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल में ज्यादा कलर देखने के लिए मिल सकते हैं। इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और एक इलेक्ट्रिक टेलगेट हो सकता है।

पैसेंजर की सेफ्टी के लिए गाड़ी में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
कैसा होगा MG विंडसर EV इलेक्ट्रिक पावरट्रेन
MG Windsor EV में 50.6 kWh बैटरी पैक हो सकती है, जो सिंगल फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) मोटर को पावर देगा। यह 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल 460 किमी की रेंज तक आ सकती है। भारतीय मार्केट में यह फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च हो सकती है। वहीं, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है।