Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mid Size Sedan: जनवरी से जुलाई के बीच मिड साइज सेडान की कैसी रही बिक्री, पढ़ें पूरी डिटेल

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 01:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के अलावा बेहतरीन लग्‍जरी और फीचर्स के लिए सेडान कारों को भी पसंद किया जाता है। कई कंपनियों की ओर से इस सेगमेंट में अपन ...और पढ़ें

    मिड साइज सेडान कारों की बिक्री जनवरी से जुलाई के बीच कैसी रही। आइए जानते हैं।
    मिड साइज सेडान कारों की बिक्री जनवरी से जुलाई के बीच कैसी रही। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. जनवरी से जुलाई के बीच Mid Size Sedan की मांग में आई कमी
    2. सबसे ज्‍यादा हुई Virtus की बिक्री,

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size Sedan Car सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको जनवरी से जुलाई 2024 के दौरान Mid Size Sedan Cars की लिस्‍ट की जानकारी दे रहे हैं।

    Volkswagen Virtus

    जनवरी से जुलाई 2024 के दौरान देश में फॉक्‍सवैगन की ओर से ऑफर की जाने वाली Virtus की मांग सबसे ज्‍यादा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्‍सवैगन की इस मिड साइज सेडान की 11572 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल बिक्री 11395 यूनिट्स की रही थी।

    Hyundai Verna

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से Verna को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने जनवरी से जुलाई 2024 के बीच इस मिड साइज सेडान कार की कुल 11364 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इस कार की कुल सिर्फ 19344 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    यह भी पढ़ें- ADAS के साथ आती हैं ये पांच सबसे सस्‍ती कारें, Mahindra, Honda, Kia शामिल

    Skoda Slavia

    स्‍कोडा की स्‍लाविया को भी मिड साइज सेडान के तौर पर लाया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की जनवरी से जुलाई 2024 के दौरान 8443 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इस कार को 10835 लोगों ने खरीदा था।

    खबरें और भी

    Honda City

    जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से भी इस सेगमेंट में सिटी को ऑफर किया जाता है। करीब 27 साल से इस सेडान कार को भारत में पसंद किया जाता है। जनवरी से जुलाई के बीच इस कार की कुल 7117 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि 2023 में इसकी 13122 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Maruti Ciaz

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से इस सेगमेंट में सियाज को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस मिड साइज सेडान कार की जनवरी से जुलाई 2024 के दौरान 4206 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इस कार को 7193 ग्राहकों ने खरीदा था।

    यह भी पढ़ें- Sedan vs Hatchback: बेहतर कार्गो स्पेस से लेकर एक्सपेंसिव इंटीरियर तक, इन मामलों में बेहतर होती हैं हैचबैक