Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mini Countryman C हो रही है लॉन्‍च, Mercedes, Audi को मिलेगी कड़ी चुनौती

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    वाहन निर्माता मिनी की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में नई कार के तौर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मिनी कंट्रीमैन सी 17 जून को होगी लॉन्च

    2. दमदार 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा

    3. अनुमानित कीमत 50-55 लाख रुपये एक्स-शोरूम

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लग्‍जरी कारों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। हर महीने कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जाता है। सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में वाहन निर्माता मिनी की ओर से Mini Countryman C को लॉन्‍च किया जा रहा है। किस तारी को इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mini Countryman C लॉन्‍च होगी

    मिनी की ओर से भारत में सोमवार से शुरू हो रहे नए हफ्ते में नई कार के तौर पर कंट्रीमैन सी कार को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस कार के लॉन्‍च से पहले ही प्री बुकिंग को शुरू कर दिया था। इस महीने में इस कार को औपचारिक तौर पर 17 जून को लॉन्‍च किया जाएगा।

    कैसे होंगे फीचर्स

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, 19 इंच अलॉय व्‍हील, 9.4 इंच गोल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल टोन इंटीरियर, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, सनरूफ, ऑटो एसी, 360 डिग्री कैमरा, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।

    कितना दमदार इंजन

    निर्माता की ओर से इस कार को 1.5 लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 136 हॉर्स पावर के साथ 230 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सात स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    कितनी होगी कीमत

    एसयूवी के लॉन्‍च के समय ही इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 50 से 55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    निर्माता की इस एसयूवी को लग्‍जरी एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Audi Q3, BMW X1, Mercedes Benz GLA जैसी एसयूवी के साथ होगा।

    यह भी पढ़ें- Steel Rim और Alloy Wheels की पूरी इनसाइड स्टोरी; जानें गड्ढों में कौन-सा पहिया जल्दी टूटता है और कौन-सा बचाएगा पैसे?