Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumbai Trans Harbour Link: 6 लेन की सड़क, 22 किलोमीटर लंबाई; जानिए देश के सबसे लंबे समुद्री सेतु की खासियत

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 26 May 2023 03:13 PM (IST)

    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़कर प्रमुख शहरों के लिए यात्रा के समय को कम कर देगा। इसकी मदद स ...और पढ़ें

    Mumbai Trans Harbour Link or MTHL is all set to open for the public
    Mumbai Trans Harbour Link or MTHL is all set to open for the public

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश का सबसे लंबा समुद्री सेतु जल्द ही सार्वजनिक रूप से खुलने के लिए तैयार है। 22 किलोमीटर की दूरी और 6 लेन के साथ बना प्रतिष्ठित मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) समुद्री पुल दक्षिण मुंबई और रायगढ़ के बीच सहज और सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।

    इसके शुरु होने से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को नई दशा और दिशा मिलने की उम्मीद है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के बारे में क्या कुछ अपडेट हैं और ये कितना खास होने वाली है, आइए जान लेते हैं।

    कब होगी शुरुआत?

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीदेवेंद्र फडणवीस ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का दौरा किया और इसकी निर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की है। यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा और इसके नवंबर में जनता के लिए खोल दिए जाने की उम्मीद है। इसको लेकर महाराष्ट्र के सीएम डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) को बनाने वाले इंजीनियर्स की जमकर तारीफ की है।

    वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसके शुरु होने से क्षेत्र में शैक्षिक, औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों का विकास होगा। उन्होने कहा कि इस परियोजना से समय, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। दूसरी ओर, इस परियोजना पर टिप्पणी करते हुए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास ने कहा कि MTHL के चालू होने से, मुंबई अब एक द्वीप शहर नहीं रहेगा।

    खबरें और भी

    किसे मिलेगा लाभ?

    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़कर प्रमुख शहरों पुणे, बेंगलुरु और गोवा के लिए यात्रा के समय को भी कम कर देगा। इसकी मदद से मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा के समय को लगभग 60 मिनट से घटाकर 16 मिनट करने की उम्मीद है। यह रायगढ़ जिले को मुख्य शहर के करीब लाने में मदद करेगा, साथ ही ये सेतु नवी मुंबई में आने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक कनेक्टिविटी विकल्प भी तैयार करेगा।

    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) की खासियत

    • मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक देश का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा।
    • यह ओपन रोड टोलिंग सिस्टम वाली भारत की पहली परियोजना है।
    • भारत में पहली बार इस पुल के निर्माण के लिए ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
    • इसके निर्माण में बोइंग 747 विमान के वजन के बराबर 85,000 मीट्रिक टन ऑर्थोट्रोपिक स्टील का उपयोग किया गया है।
    • इसमें 17 एफिल टावरों के वजन के बराबर लगभग 1,70,000 मीट्रिक टन स्टील बार का उपयोग किया गया है।
    • एमटीएचएल के लिए लगभग 48,000 किमी लंबे प्रीस्ट्रेसिंग तारों का उपयोग किया गया है, जो पृथ्वी के व्यास से लगभग चार गुना हैं।
    • इसमें 9,75,000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट लगाया गया है जो स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के लिए इस्तेमाल किए गए कंक्रीट का छह गुना है।