Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुछ ही महीनों में दस्तक देने वाली है KIA Seltos Facelift कार, जानिए संभावित फीचर्स

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 02:46 PM (IST)

    नई सेल्टोस के डिजाइन में बदलाव नई Sportage और Telluride एसयूवी से प्रेरित हैं जो ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। SUV में एंगुलर सिग्नेचर क ...और पढ़ें

    डिजाइन में हो सकते हैं ये संभावित बदलाव
    डिजाइन में हो सकते हैं ये संभावित बदलाव

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। किआ सेल्टॉस अपने नए अपडेट अवतार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फेसलिफ्ट कार को 2023 के मध्य में लॉन्च कर सकती है। आइये जानते हैं इस कार में क्या कुछ मिल सकता है इसमें खास।

    इंजन में नहीं होंगे बदलाव

    किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के इंजन को पहले की तरह रखा जा सकता है, जिसमें कार को तीन इंजन विकल्प मिलता है। इसका पहला इंजन 1.5 लीटर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है , जो 114hp की पावर जनरेट करता है। दूसरा इंजन 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो 138hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसका तीसरा इंजन विकल्प 1.5 लीटर वाला टर्बो-डीजल यूनिट है जो 114hp की पावर के साथ आता है। इन तीनों इंजनों को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प भी मिलते हैं।

    डिजाइन में हो सकते हैं ये संभावित बदलाव

    नई सेल्टोस के डिजाइन में बदलाव नई Sportage और Telluride एसयूवी से प्रेरित हैं, जो ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। SUV में एंगुलर सिग्नेचर के साथ नए डिजाइन के हेडलैंप हैं, जैसा कि हमने KIA Carens में देखा है। जहां फ्रंट बंपर में थोड़ा बदलाव किया गया है, वहीं "आइस क्यूब" फॉगलैंप्स को मौजूदा मॉडल से आगे बढ़ाया गया है।

    मिलेंगे एडवांस फीचर्स

    सेल्टोस फेसलिफ्ट की पहले मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार को एक बिल्कुल फ्रेश लुक दिया गया है। यह कार एक अपडेटेड हेडलैंप यूनिट और नए LED डीआरएल के साथ आएगी। साथ ही इसे एक नया फ्रंट फेसिया भी मिलेगा। फीचर्स लिस्ट में नई फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर-डैम, नई LED टेल लैंप और पीछे की तरफ बंपर भी देखने को मिलेगा। अपने पुराने मॉडल की तुलना में फेसलिफ्टेड मॉडल को अलॉय व्हील्स से भी लैस किया जाएगा। बता दें कि इसका पुराना मॉडल स्टील व्हील्स के साथ आता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Audi Q3 Sportback भारतीय बाजार में जल्द देगी दस्तक, स्पोर्ट लुक के साथ फीचर्स भी दमदार

    रेस के बाद F1 के टायरों का इस तरह हो रहा है इस्तेमाल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप