Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Force Gurkha: पांच दरवाजों के साथ आने जा रही है फोर्स की नई गुरखा, थार और जिम्‍नी को मिलेगी टक्‍कर

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 01:00 PM (IST)

    देश में ऑफ रोडिंग एसयूवी को पसंद करने वालों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति Jimny और Mahindra की फाइव डोर थार (Ma ...और पढ़ें

    Force Gurkha के 5 दरवाजों वाले वेरिएंट को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है।
    Force Gurkha के 5 दरवाजों वाले वेरिएंट को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑफरोडिंग एसयूवी के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली Force Gurkha का पांच दरवाजों वाला वर्जन जल्‍द ही भारतीय बाजार में आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कब तक इस एसयूवी को लॉन्‍च कर सकती है। इसमें क्‍या बदलाव किए जा सकते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Force Gurkha 5 Door Teased

    फोर्स मोटर्स की ओर से जल्‍द ही नई गुरखा फाइव डोर को लॉन्‍च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी को सितंबर तक लॉन्‍च कर सकती है। नई पीढ़ी की गुरखा को करीब तीन साल बाद अपडेट किया जाएगा। फिलहाल तीन दरवाजों वाली गुरखा को कंपनी की ओर से ऑफर किया जाता है। तीन दरवाजों वाली गुरखा के मुकाबले पांच दरवाजों वाली गुरखा का व्‍हीलबेस भी बढ़ाया जाएगा।

    क्‍या होंगे बदलाव

    तीन की जगह पांच दरवाजों के साथ गुरखा में कई और भी बदलाव किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक नई गुरखा के फ्रंट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें ग्रिल और हेडलैंप शामिल हैं। लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। नई गुरखा में भी 2.6 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। जिससे 91 बीएचपी और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। फाइव डोर गुरखा को रियर व्‍हील और 4X4 के साथ लाया जा सकता है। मौजूदा गुरखा में मिलने वाली कन्‍वेंशनल बेंच सीट और फ्रंट सीट्स के बीच में एक और रो की सीट्स को पांच दरवाजों वाली गुरखा में दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- New Hatchback: इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होंगी ये 4 नई हैचबैक, यहां देखिए लिस्ट

    किसे मिलेगी चुनौती

    फोर्स की नई पांच दरवाजों वाली गुरखा के लॉन्‍च के बाद बाजार में मारुति जिम्‍नी और महिंद्रा थार को मुख्‍य तौर पर चुनौती मिलेगी। फिलहाल ऑफ रोडिंग के लिए पांच दरवाजों वाली जिम्‍नी ही ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध है। लेकिन महिंद्रा की ओर से भी जल्‍द ही पांच दरवाजों वाली थार (Mahindra 5 Door) को बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Upcoming Diesel SUV: सात सीटों वाली चार एसयूवी जल्‍द होंगी डीजल इंजन के साथ लॉन्‍च, जानें कौन कौन सी कंपनियां कर रही हैं तैयारी