Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New generation Swift जल्द हो सकती है भारतीय बाजार में लॉन्च, दमदार फीचर्स और इंजन से होगी लैस

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 11:30 AM (GMT+05:30)

    हैचबैक का नया मॉडल अगले 2 महीने में भारतीय बाजार में आ सकता है। चलिए बताते हैं इस कार में क्या कुछ खास हो सकता है। 2023 स्विफ्ट में नए एलईडी के साथ स् ...और पढ़ें

    New generation Swift जल्द हो सकती है भारतीय बाजार में लॉन्च
    New generation Swift जल्द हो सकती है भारतीय बाजार में लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है आपको बता दें जुलाई में मारुति स्विफ्ट कंपनी के साथ देश में भी सबसे ज्यादा बिकने वाले कार रहे हैं। कार के आगे सस्ती से सस्ती महंगी से महंगी कारें भी फेल हो गई। लेकिन क्या आपको पता है हैचबैक का नया मॉडल अगले 2 महीने में भारतीय बाजार में आ सकता है। चलिए बताते हैं इस कार में क्या कुछ खास हो सकता है।

    New generation Swift का डिजाइन

    वाहन निर्माता कंपनी New generation Swift  के डिजाइन को काफी दमदार बनाएगी । इसमें कर्वियर लाइन की स्टाइल वाला एक पूरी तरह से नया स्टाइल पैटर्न होगा। खास तौर से कंपनी पिलर-माउंटेड रियर डोर हैंडल को डोर-माउंटेड लेआउट से बदल देगी। इसका डिजाइन काफी मॉडर्न होगा। यह हैचबैक मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक लंबी नजर आएगी। 2023 स्विफ्ट में नए एलईडी के साथ स्लीक हेडलैंप, पूरी तरह से नया फ्रंट ग्रिल, चौड़े और निचले एयर इंटेक्स के साथ अपडेट बम्पर होगा। फॉग लैंप असेंबली में नए सी-शेप एयर स्प्लिट होंगे। इस कार में डिजाइन के साथ हाइलाइट्स में बड़े, डुअल-टोन अलॉय व्हील, नए बॉडी पैनल, ब्लैक-आउट पिलर्स और एक स्पॉइलर शामिल होंगे।

    New generation Swift का इंटीरियर

    अब बात New generation Swift  के इंटीरियर की करें तो वाहन निर्माता कंपनी इस कार में कई दमदार फीचर्स दे सकती है। इसमें एडवांस कनेक्टिविटी के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम , नए वैरिएंट में वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले, 6 एयरबैग मिलेगा।

    New generation Swift का इंजन

    New generation Swift  के इंजन की बात करें तो मौजूद मॉडल में 1.2-लीटर के सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT मोटर है। जो 6,000 rpm पर 89 bhp अधिकतम पावर और 4,400 rpm पर 113 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5MT और 5 AMT ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।  इसमें ये अनुमान है की इस कार का इंजन काफी दमदार हो सकता है।

    खबरें और भी